फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   B'desh PM Hasina seeks cooperation from UN, other agencies to conduct probe into recent violence

Bangladesh: हिंसा की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेगी सरकार, हसीना बोलीं- किसी को नहीं बख्शेंगे

Wed, 31 Jul 2024 06:43 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में आरक्षण को लेकर हुई हिंसा की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सहयोग की अपेक्षा जताई है। वे साफ-सुथरी और पूरी जांच के साथ-साथ दोषियों को सजा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
B'desh PM Hasina seeks cooperation from UN, other agencies to conduct probe into recent violence
हिंसा की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेगी बांग्लादेश सरकार - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हुए देशव्यापी हिंसा के बाद अब देश में सरकार की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। इस हिंसात्मक आंदोलन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे हिंसा की जांच के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेने वाली है। इस कड़ी में बुधवार को शेख हसीना ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सहयोग की मांगा है।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर पुलिस और छात्रों में हुई थी झड़प
बता दें कि बांग्लादेश में हाल ही में पुलिस और ज्यादातर छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जो विवादास्पद कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। जिसमें 1971 में बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में लड़ने वाले सैनिकों के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण था। 
विज्ञापन


निष्पक्ष और उचित जांच होना जरूरी- हसीना
वहीं इस हिंसा को लेकर पीएम शेख हसीना ने कहा कि हम मामले की निष्पक्ष और उचित जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सहयोग मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। एक स्थानीय समाचार पत्र ने उनके हवाले से कहा, क्योंकि मैं जानती हूं कि इस मामले में मेरी कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिंसा से किसने क्या हासिस किया?- हसीना
वहीं एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम शेख हसीना ने उन लोगों पर कड़ी आलोचना की, जो कई लोगों की हत्या करने और इस तरह देश की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने में शामिल थे। उन्होंने पूछा, मेरा सवाल यह है कि किसने क्या हासिल किया? खून-खराबा क्यों हुआ? प्रधानमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए ऐसी कोई मांग उठाने से पहले ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के साथ एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है।


देश को पीछे धकेलने वालों का पता लगाना होगा- हसीना
उन्होंने कहा, आपको इस तरह की घटना को अंजाम देकर देश को पीछे धकेलने की साजिश में शामिल लोगों का पता लगाना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाली सेना के सहयोगियों की तरफ से रची जा रही साजिशों ने बांग्लादेश को बार-बार पीछे धकेला है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, ये सबसे दर्दनाक और खेदजनक चीजें हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने पहले कोटा प्रणाली को रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed