{"_id":"63cc12adb0401e43287e28fa","slug":"azam-khan-sworn-in-as-caretaker-cm-of-pak-s-khyber-pakhtunkhwa-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आजम खान ने खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आजम खान ने खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Sat, 21 Jan 2023 09:58 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:58 PM IST
सार
निवर्तमान मुख्यमंत्री खान और दुर्रानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में खान के नाम की घोषणा की। महमूद खान ने कहा, 'हमने अपने नेता के साथ विचार-विमर्श के बाद आजम खान के नाम पर फैसला किया।
विज्ञापन
मो. आजम खान, हाजी गुलाम अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व नौकरशाह मोहम्मद आजम खान ने शनिवार को आयोजित एक समारोह में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली ने खान को शपथ दिलाई, जिनके नाम को निवर्तमान मुख्यमंत्री महमूद खान और विपक्ष के नेता अकरम खान दुर्रानी के बीच बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया गया था। शपथ ग्रहण समारोह पेशावर के गवर्नर हाउस में हुआ और इसमें नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को अली ने खान को औपचारिक रूप से प्रांत का कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया। खान इससे पहले प्रांत के वित्त मंत्री रह चुके हैं। वह सितंबर 1990 से जुलाई 1993 तक खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव भी रहे।
विज्ञापन
निवर्तमान मुख्यमंत्री खान और दुर्रानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में खान के नाम की घोषणा की। महमूद खान ने कहा, 'हमने अपने नेता के साथ विचार-विमर्श के बाद आजम खान के नाम पर फैसला किया। उन्होंने कहा, 'हम आजम खान को अपने सर्वसम्मत उम्मीदवार बनाने पर सहमत हुए। हमने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जो सभी को स्वीकार्य है।
विज्ञापन
दुर्रानी ने एक प्रमुख अखबार के हवाले से कहा, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने आम सहमति तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियुक्ति के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए खान ने प्रांत में 'स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव' कराने के लिए पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) को 'पूरा सहयोग' देने का संकल्प लिया।
एक अन्य प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में सुरक्षा स्थिति को और मजबूत करने और प्रांत में महंगाई को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।
खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा बुधवार को उस समय भंग कर दी गई थी जब प्रांतीय विधायिका को भंग करने के लिए पीटीआई प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर किए और मुख्यमंत्री की सारांश को मंजूरी दे दी।