फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ayurveda Day in 150 countries Ayurvedic medicines Demand in US Europe know AYUSH ministry treatment strategy

अमेरिका-यूरोप में बढ़ी आयुर्वेदिक दवाओं की मांग: आज दुनिया के 150 देशों में आयुर्वेद दिवस, क्या होगा खास?

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:38 AM IST
सार

अमेरिका और यूरोप में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ रही है। आज दुनिया के 150 देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में आयुर्वेद के बढ़ते ट्रेंड के मद्देनजर सरकार देश में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा को मिलाकर प्रोटोकॉल बना रही है।

विज्ञापन
Ayurveda Day in 150 countries Ayurvedic medicines Demand in US Europe know AYUSH ministry treatment strategy
150 देशों में आज आयुर्वेद दिवस (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

दुनिया के 150 देशों में आज 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय आयुर्वेद के बढ़ते ट्रेंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका और यूरोप में भारतीय आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पादों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं, चीन भी इन उत्पादों के प्रमुख विदेशी बाजारों में शामिल है।

विज्ञापन


इलाज के प्रोटोकॉल तैयार करने की तैयारी
वर्ष 2025-26 में अमेरिका को 151.57 मिलियन डॉलर, जर्मनी को 64.32 मिलियन डॉलर और इटली को 36.08 मिलियन डॉलर के आयुष एवं हर्बल उत्पादों का निर्यात हुआ। चीन को भी 16.27 मिलियन डॉलर के उत्पाद भेजे गए। दुनियाभर में आयुर्वेद के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए अब सरकार देश में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा को साथ लेकर इलाज के प्रोटोकॉल तैयार करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बीमारियों के इलाज पर सरकार की नीति क्या?
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर और दूसरी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में दोनों पद्धतियों के उपचार को साथ इस्तेमाल करने पर काम होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश हर्बल उत्पादों का निर्यात
अमेरिका 5.157 करोड़ डॉलर
जर्मनी 6.432 करोड़ डॉलर
इटली 3.608 करोड़ डॉलर
यूएई 3.243 करोड़ डॉलर
वियतनाम 2.457 करोड़ डॉलर
फ्रांस 24.53 करोड़ डॉलर
चीन 1.627 करोड़ डॉलर
अमेरिका सबसे बड़ा बाजार, चीन की भी मजबूत मौजूदगी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2025-26 में आयुष और हर्बल उत्पादों के प्रमुख बाजारों में अमेरिका सबसे आगे रहा। वहां करीब 151.57 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,272 करोड़ रुपये के उत्पाद भेजे गए। चीन में 16.27 मिलियन डॉलर यानी करीब 137 करोड़ रुपये के आयुष एवं हर्बल उत्पाद पहुंचे। 2030 तक बाजार दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed