{"_id":"6191d9e2eb26273d15141ab5","slug":"avatar-taken-on-earth-to-save-mankind-from-complete-destruction-this-child-from-mars-is-extraordinary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: मानव जाति को समूल विनाश से बचाने के लिए लिया पृथ्वी पर 'अवतार', मंगल ग्रह से आए इस बच्चे ने वैज्ञानिकों को कर दिया हैरान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: मानव जाति को समूल विनाश से बचाने के लिए लिया पृथ्वी पर 'अवतार', मंगल ग्रह से आए इस बच्चे ने वैज्ञानिकों को कर दिया हैरान
Mon, 15 Nov 2021 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:24 AM IST
सार
रूस के एक बच्चे का दावा है कि पृथ्वी पर जन्म लेने से पहले वह मंगल ग्रह का निवासी था। मानवजाति को बचाने के लिए उसे एक मिशन पर भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारों साल पहले एक न्यूक्लियर संघर्ष में मंगल ग्रह पर एक प्रजाति का समूल विनाश हो गया था। पृथ्वी भी उसी खतरे की ओर बढ़ रही है। पृथ्वी वासियों को भी भविष्य में ऐसी ही तबाही का सामना करना पड़ेगा। इस तबाही से पृथ्वी को बचाने के लिए रूस में बोरिस्का किप्रियानोविच का जन्म हुआ है। यह दावा खुद बोरिस्का का ही है। वह बताता है कि पृथ्वी को बचाने के लिए उसने पुनर्जन्म लिया है। मानव के रूप में जन्म लेने से पहले वह मंगल ग्रह का निवासी था।
विज्ञापन
असाधारण है यह बच्चा
रूस के वोल्गोग्राड में रहने वाला यह बच्चा असाधारण है। अंतरिक्ष के बारे में उसकी जानकारियां तो चौंकाने वाली हैं। 2017 में जब पहली बार यह बच्चा दुनिया के सामने आया तब उसकी उम्र 11 साल थी। इस दौरान बोरिस्का किप्रियानोविच ने पृथ्वी को लेकर कई चेतावनियां जारी की थीं। उसने कहा था कि पृथ्वी के लोगों को तबाही का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मानव जाति को बचाने के लिए उसे एक मिशन पर यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
मंगल ग्रह पर युद्ध में लेता था भाग
बच्चे का दावा है कि मंगल ग्रह पर एक पायलट था। एक युद्ध में अपने ग्रह को बचाने के लिए उसने पृथ्वी की यात्रा की थी। वह बातता है कि मंगलवासी शारीरिक रूप से लंबे और तकनीकी रूप से सक्षम होते हैं। उसका कहना है कि मंगल ग्रह पर जब वह 14-15 साल का था तब ही उसने अपने दोस्तों के साथ मंगल ग्रह को बचाने के लिए युद्ध में भाग लिया था। वह आगे कहता है कि वहां के अंतरक्षि यान गोल होते हैं।
विज्ञापन
आज भी मंगल ग्रह पर हैं कई लोग
बोरिस्का का कहना है कि मंगल ग्रह पर कई लोग अमर हैं। वहां पर 35 साल की उम्र के बाद उनकी उम्र बढ़ना बंद हो जाती है। ये लोग आज भी मंगल ग्रह पर मौजूद हैं। इसके अलावा भी यह बच्चा अंतरिक्ष, एलियंस और मंगल ग्रह के बारे में अजीब से रहस्यों का खुलासा करता है। बच्चे के इस दावे से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
जन्म से ही है अलग
बच्चे की मां कहती हैं कि उनका बच्चा जन्म से ही अलग है। वह अपने उम्र के बच्चों से कहीं ज्यादा जानकार था। उन्होंने बताया कि पैदा होने के सिर्फ दो सप्ताह बाद ही उसने खुद से अपना सिर बिना किसी सहारे के ऊपर उठा लिया था। बच्चे के पिता बताते हैं कि उन्होंने कभी भी उसको अंतरिक्ष की शिक्षा नहीं दी, इसके बाद भी वह ऐसे बातें करता है जैसे वह सचमुच अंतरिक्ष का निवासी हो।