{"_id":"69ee0b4aa7fad8f12006c036","slug":"authorities-believe-suspect-may-have-been-targeting-administration-officials-us-acting-attorney-general-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं तो कौन था निशाना?: हमलावर के टारगेट को लेकर अटॉर्नी जनरल का खुलासा; जांच में जुटी FBI","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं तो कौन था निशाना?: हमलावर के टारगेट को लेकर अटॉर्नी जनरल का खुलासा; जांच में जुटी FBI
Sun, 26 Apr 2026 06:25 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Pavan
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:25 PM IST
सार
अमेरिका में एक बार फिर से सत्ता जुडे़ लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि, ये प्रयास पूरी तरह असफल रहा और आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया। अब हमलावर के टारगेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अटॉर्नी जनरल के अनुसार, हमलावर ने घटना से पहले लंबा सफर तय किया था। पढ़ें, हमलावर का निशाना कौन था?
विज्ञापन
हिल्टन होटल के हमलावर पर बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमलावर का निशाना सिर्फ आम लोग नहीं थे, बल्कि सीधे तौर पर सरकार के बड़े अधिकारी, यहां तक कि राष्ट्रपति भी हो सकते थे।
यह भी पढ़ें - ट्रंप पर हमला: अस्थायी कमरे में हथियार तैयार कर मचाया तांडव, चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा खौफनाक मंजर
ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे टारगेट- टॉड ब्लैंच
अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को टारगेट करने आया था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर ने लंबा सफर तय किया, वह कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो और फिर वॉशिंगटन डीसी पहुंचा, जहां उसने उसी होटल में कमरा लिया, जहां यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम हो रहा था।
विज्ञापन
घटना के दौरान क्या हुआ?
शनिवार रात जैसे ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का कार्यक्रम चल रहा था, अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए। इसी बीच सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य बड़े नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर हथियारों से लैस था और सिक्योरिटी चेकप्वाइंट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अंदर जाने से पहले ही काबू कर लिया। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ, हालांकि उसकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें - FBI: काश पटेल की कुर्सी पर संकट, ट्रंप जल्द कर सकते हैं एफबीआई प्रमुख की छुट्टी
हमलावर की जांच जारी, खंगाला जा रहा ईरान कनेक्शन
31 साल का आरोपी कोल टॉमस एलन हिरासत में है और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसियां उसके मोबाइल, लैपटॉप और लिखी गई बातों (नोट्स) की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका असली मकसद क्या था और क्या वह अकेला था या किसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। जहां तक ईरान कनेक्शन की बात है, अटॉर्नी जनरल ने साफ कहा कि अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जांच जारी है। अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा रही है, क्योंकि हमलावर सीधे सत्ता के शीर्ष लोगों को निशाना बनाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन