फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Administration May Remove FBI cheif Kash Patel Soon

FBI: काश पटेल की कुर्सी पर संकट, ट्रंप जल्द कर सकते हैं एफबीआई प्रमुख की छुट्टी

Sun, 26 Apr 2026 05:52 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 05:52 PM IST
सार

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के प्रमुख काश पटेल इन दिनों आरोपों और विवादों के बीच घिर गए हैं। उन पर अमर्यादित व्यवहार और अत्यधिक शराब के सेवन जैसे आरोप लगे हैं। ऐसे में उनकी कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट -

विज्ञापन
Trump Administration May Remove FBI cheif Kash Patel Soon
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद से अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन में लगातार शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा रहे हैं। इसी बीच, एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन, अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज  और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के बाद एफबीआई प्रमुख काश पटेल को हटा सकते हैं। काश पटेल अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर अत्यधिक शराब सेवन और अमर्यादित आचरण के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


काश पटेल को लेकर रिपोर्ट्स में क्या कहा गया?
'पॉलिटिको' की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगातार नकारात्मक खबरों और बढ़ते विवादों के कारण पटेल को लेकर माहौल खराब है और ट्रंप उनसे परेशान हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी पत्रिका 'अटलांटिक' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) में उनके काम करने के तरीके को लेकर चिंता है। उन पर काम के दौरान अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक बार सिस्टम से लॉक होने पर पटेल घबरा गए थे। हालांकि, पटेल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।
विज्ञापन


पटेल ने अत्यधिक शराब के सेवन के आरोपों को किया खारिज
इसके अलावा, उन पर शराब के अत्यधिक सेवन के आरोप भी लगे। पटेल इन इन आरोपों को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है है इसके खिलाफ उन्होंने 250 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उनके खिलाफ पहले शराब से जुड़े कुछ पुराने मामले सामने आए थे। पटेल ने कानूनी दस्तावेजों में इन आरोपों को स्वीकार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप पर हमला: सीक्रेट रूम में हथियार तैयार कर मचाया तांडव, चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा खौफनाक मंजर

हाल ही में उन्हें एक हॉकी टीम के ड्रेसिंग रूम में शराब पीते और जश्न मनाते हुए भी देखा गया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कैबिनेट में पहले ही कई बड़े फेरबदल किए हैं और कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को हटा दिया है। जबकि, व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पटेल अभी भी ट्रंप प्रशासन की कानून-व्यवस्था टीम का अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed