{"_id":"5fa07c173a9ecb435e22e6d4","slug":"austria-seven-die-in-shooting-at-vienna-synagogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार देर शाम कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले एक आतंकी वारदात में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई।","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार देर शाम कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले एक आतंकी वारदात में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
Tue, 03 Nov 2020 09:09 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार देर शाम कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले एक आतंकी वारदात में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिसमें सात की हालत नाजुक है। बाद में वियना पुलिस ने स्वचालित हथियार से लैस आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया के गृहमंत्री कार्ल नेहैमर ने गोलीबारी की इस घटना को ‘इस्लामिक आतंकवाद’ करार दिया। चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि यह निश्चित रूप से आईएस का हमला था। गृहमंत्री नेहैमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस की कार्रवाई में मारा गया हमलावर ऑस्ट्रिया का नागरिक था, जो आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित था। उसके पास मेसोडोनिया की भी नागरिकता थी। उसने नकली सूसाइड जैकेट पहन रखी थी और उसके हाथ में राइफल के अलावा हैंडगन और कुल्हाड़ा था। उसने सोमवार शाम करीब 8 बजे राजधानी वियना के व्यस्त इलाके में हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस ने हमलावर के अपार्टमेंट के अलावा कुछ अन्य जगहों की तलाशी ली, जहां से कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने इंटरनेट पर इस हमले का करीब 20 हजार वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमलावर को लोगों को पर गोलियां बरसाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
2019 में हुई थी 22 माह की सजा
वियना हमले को अंजाम देने वाले आतंकी की पहचान कुजतिम फेजुलाई के रूप में हुई है। वह सीरिया जाकर आतंकी संगठन आईएस में शामिल होना चाहता था, जिसके लिए उसे पिछले साल अप्रैल में 22 माह की सजा हुई थी। हालांकि, जुवेनाइल कानून के तहत वह करीब आठ महीने बाद ही जमानत पर छूट गया था।
विज्ञापन
दुनियाभर के नेताओं ने जताया दुख
आतंकी हमले की दुनियाभर के नेताओं ने कड़ी निंदा करते हुए दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वियना में कायराना आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है।