फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austria launched Social Media behavior Course Those who spread hatred

ऑस्ट्रिया: सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को सजा, व्यवहार सिखाने वाला कोर्स करना हुआ अनिवार्य

Mon, 06 May 2019 11:41 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वियना
वर्ल्ड डेस्क, वियना Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 06 May 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Austria launched Social Media behavior Course Those who spread hatred
social media
ऑस्ट्रिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जो सोशल मीडिया पर नफरत भरे पोस्ट करने पर पढ़ाई करने की सजा दे रहा है। इस सजा में दोषी पाए गए यूजर को सोशल मीडिया पर सही व्यवहार सिखाने वाला 6 माह का कोर्स करना अनिवार्य होगा। सरकार इसे पूरे देश में लागू करने जा रही है।
विज्ञापन


अब अगर यूरोप के इस देश में किसी ने सोशल मीडिया पर हेट स्पीच शेयर किया तो यूजर को एनजीओ न्यूस्टार्ट द्वारा शुरू किया गया छह महीने का कोर्स करना पड़ता है जिसमें उन्हें सही व्यवहार करने की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया में ऑनलाइन नफरत से जुड़े मामलों को कोर्ट में लंबा खींचने के कारण सरकार एक एनजीओ के साथ मिलकर 'डॉयलाग इंस्टीड ऑफ हेट' प्रोग्राम के जरिए इनको हल करने की कोशिश कर रही है।  इसके तहत साल 2018 में कुल 73 लोगों को शिक्षित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया की सरकार पहले से ही झूठे नाम से पोस्ट करने वालों को रोकने के लिए इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के नियम सख्त बनाने पर काम कर रही है। अब इस कानून के पूरे देश में लागू होते ही सोशल मीडिया कंटेट को ज्यादा मानीटर किया जा सकेगा।

 ऐसा नहीं है कि यह केवल आम नागरिकों के लिए लागू किया जा रहा है। साल 2019 में ही देश की फार राइट फ्रीडम पार्टी के एक नेता को यह कोर्स करना पड़ा। उन्होंने देश में आने वाले शरणार्थियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।


इस कोर्स में दोषी साबित यूजर को  सोशल मीडिया लिटरेसी, सूचनाएं शेयर करना, मानवधिकार, न्यूजफीड फीचर में काम करना और ऑनलाइन अच्छा व्यवहार करना सिखाया जाता है। इस कोर्स 15 भागों में तैयार किया गया है। एक अधिकारी के अनुसार  इस कोर्स में मुख्यत यह सिखाया जाता है कि वे किसी को अपमानित किए बिना भी दृष्टिकोण रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed