फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian police offer one million dollar reward on fugitive Rajwinder Singh, seen in India

Australia: भगौड़े राजविंदर सिंह पर सवा पांच करोड़ का इनाम घोषित, क्वींसलैंड में महिला की हत्या में है वांछित

Thu, 03 Nov 2022 11:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 11:23 AM IST
सार

24 साल की टोया 21 अक्तूबर 2018 को उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गई थी। अगले दिन सुबह उसके पिता को उसका शव 40 किलोमीटर दूर केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी समुद्र तट पर मिला था। 

विज्ञापन
Australian police offer one million dollar reward on fugitive Rajwinder Singh, seen in India
Australian police offer $1m reward fugitive Rajwinder Singh - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में वर्ष 2018 में हुई टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के संदिग्ध राजविंदर सिंह पर पुलिस ने 10 लाख डॉलर (5,27,15,062 रुपये) का इनाम घोषित किया है। उसका सुराग देने वाले को यह राशि दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने दुनियाभर के लोगों से आरोपी को दबोचने में सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन


24 साल की टोया 21 अक्तूबर 2018 को उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गई थी। अगले दिन सुबह उसके पिता को उसका शव 40 किलोमीटर दूर केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी समुद्र तट पर मिला था। संदिग्ध आरोपी राजविंदर सिंह पर घोषित इनाम क्वींसलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि इतने बड़े इनाम के कारण उसे 38 साल के आरोपी राजविंदर सिंह को खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। राजविंदर सिंह वहां मेल नर्स के रूप में काम करता था। उसने टोया का अपहरण करने के बाद समुद्र तट पर ले जाकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में देखा गया था आरोपी राजविंदर सिंह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सिंह आखिरी बार भारत में देखा गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह हत्या के दो दिन बाद अपनी नौकरी, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भारत भाग गया था। पुलिस पहली बार 23 अक्तूबर 2018 को राजविंदर सिंह के ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की वक्त ली गई तस्वीरें जारी की हैं। आरोपी भारत भागने से पहले सिडनी गया था। सिडनी एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में वह वहां दो अलग-अलग तरह की ड्रेस में नजर आया था। 


मार्च 2021 में की थी प्रत्यर्पण की अपील
ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने मार्च 2021 में आरोपी राजविंदर सिंह को प्रत्यर्पित करने की अपील की थी। वह उत्तरी क्वींसलैंड के इनिसफैल इलाके में रहता था। वह मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला है। पुलिस की जासूसी प्रकोष्ठ की प्रमुख सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह इनाम अनोखा व सबसे बड़ा है। आरोपी के भारत भागने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार एक विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है, जिसके अधिकारी भारत में किसी से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए भी आरोपी के ठिकाने की जानकारी दी जा सकती है। पुलिस मंत्री मार्क रैयान ने कहा कि इस व्यक्ति पर बहुत ही जघन्य अपराध का आरोप है। एक ऐसा अपराध जिसने एक परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed