फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian police chief son and his girlfriend shot dead in western Canada

ऑस्ट्रेलिया पुलिस प्रमुख के बेटे और गर्लफ्रेंड को कनाडा में मारी गोली

Sun, 21 Jul 2019 11:26 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Australian police chief son and his girlfriend shot dead in western Canada
ऑस्ट्रेलिया पुलिस प्रमुख के बेटे और गर्लफ्रेंड को मारी गोली - फोटो : Facebook

कनाडा में ऑस्ट्रेलिया पुलिस के प्रमुख के बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा पुलिस ने बताया कि सिडनी निवासी 23 साल के लुकास रॉबर्टसन फॉलर और अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली 24 साल की चिन्ना नोएले डीसी के शव सोमवार को उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक दूरस्थ राजमार्ग पर मिले। 

विज्ञापन


रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क किनारे नीले रंग की शेवरले की मिनीवैन मिली है जो पड़ोसी अल्बर्टा प्रांत में पंजीकृत है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि यह वैन जोड़े की थी या नहीं। पुलिस ने घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार फॉलर ब्रिटिश कोलंबिया में बस गया था लेकिन यह जोड़ा लगातार यात्रा करता रहता था। आस्ट्रेलिया अखबार के अनुसार फॉलर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के पुलिस मुख्य निरीक्षक स्टीफन फॉलर का बेटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन पुलिस अधिकारी के अनुसार जोड़े की भयावह परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या की गई। कनाडा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि लुकास और चिन्ना को लक्षित किया गया था या यह केवल मौका पाकर किया गया अपराध था।


कनाडा पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों पीड़ितों के परिवार कनाडा पहुंच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पुलिस की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में फॉलर परिवार ने कहा कि किसी को इतनी युवावस्था में खो देना काफी भयानक है। वह दुनिया घूम रहा था और अपनी जिंदगी को पूरे तरीके से जी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed