फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   australia pm anthony albanese praise arnold dix for uttarakhand tunnel operation

Australia: 'दोनों देश अब इनके कर्जदार हैं', ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उत्तरकाशी सुरंग हादसे के हीरो को सराहा

Fri, 08 Dec 2023 01:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

एंथनी अल्बानीज ने कहा कि 'यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जटिल था और एक गलती भी मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी लेकिन काफी खतरे के बावजूद प्रोफेसर डिक्स और उनकी टीम ने लोगों को बचाने की कोशिश जारी रखी।'

विज्ञापन
australia pm anthony albanese praise arnold dix for uttarakhand tunnel operation
उत्तरकाशी टनल की तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए भारत के उत्तरकाशी सुरंग हादसे के हीरो ऑर्नोल्ड डिक्स को सराहा। बता दें कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में ऑस्ट्रेलिया के सुरंग खुदाई के विशेषज्ञ प्रोफेसर आर्नोल्ड डिक्स की तारीफ की और कहा कि दोनों देश उनके कर्जदार हो गए हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई पीएम
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि 'मैं एक महान ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर आर्नोल्ड डिक्स की तारीफ के लिए खड़ा हुआ हूं, उन्होंने जो किया है, उससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में मजबूती आई है। आज उनके (आर्नोल्ड डिक्स) और भारतीय अथॉरिटीज की कड़ी मेहनत से 41 लोगों को जीवित बता लिया गया। यह एक अद्भुत कहानी है। दो हफ्ते से ज्यादा समय तक 41 मजदूर उत्तरी भारत में एक पहाड़ी सुरंग के ढहने से उसमें फंस गए थे और पूरी दुनिया की उस पर नजर थी।' 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया, ड्रिक्स के कर्जदार
एंथनी अल्बानीज ने कहा कि 'यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जटिल था और एक गलती भी मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी लेकिन काफी खतरे के बावजूद प्रोफेसर डिक्स और उनकी टीम ने लोगों को बचाने की कोशिश जारी रखी और आखिरकार 41 जिंदगियां बचा ली गईं। हमारे भारतीय दोस्त और पीएम मोदी भी इससे बेहद खुश हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि एक ऑस्ट्रेलियाई की वजह से भारत को यह खुशी मिली। अल्बानीज ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देश अर्नोल्ड डिक्स के कर्जदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने भी उत्तरकाशी टनल ऑपरेशन को अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन बताया था। साथ ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेना और अन्य एजेंसियों के बीच के तालमेल की तारीफ भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed