{"_id":"63f94995cf3b9f39c403a365","slug":"australia-khalistani-flags-indian-embassy-in-brisban-today-news-in-hindi-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास पर लगाया खालिस्तानी झंडा, भारत ने की शिकायत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास पर लगाया खालिस्तानी झंडा, भारत ने की शिकायत
Sat, 25 Feb 2023 05:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:04 AM IST
सार
घटना विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा देश का दौरा किए जाने और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को लक्षित करने वाली ‘कट्टरपंथी गतिविधियों’ के खिलाफ सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिए जाने के कुछ दिन बाद हुई है।
विज्ञापन
खालिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में भारत के मानद वाणिज्य दूतावास को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। अलगाववादियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के कार्यालय पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया। शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई। भारत ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस प्राधिकरण पर दृढ़ विश्वास जताया और शिकायत की है।
घटना विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा देश का दौरा किए जाने और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को लक्षित करने वाली ‘कट्टरपंथी गतिविधियों’ के खिलाफ सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिए जाने के कुछ दिन बाद हुई है। ब्रिस्बेन के टारिंगा उपनगर में स्वान रोड स्थित भारत के मानद वाणिज्य दूतावास को 21 फरवरी की रात खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिस्बेन में भारत की मानद वाणिज्य दूत अर्चना सिंह ने 22 फरवरी को कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगा देखा।