फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia is actively considering offer of safe haven to Hong Kong residents

हांगकांग के नागरिकों को 'सुरक्षित पनाहगाह' देने पर विचार कर रहा ऑस्ट्रेलिया

Thu, 02 Jul 2020 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Jul 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Australia is actively considering offer of safe haven to Hong Kong residents
स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि उनका देश चीन की ओर से लगाए गए विवादास्पद कानून से चिंतित हांगकांग के नागरिकों को 'सुरक्षित पनाहगाह' देने की पेशकश करने पर विचार कर रहा है। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का आरोप है कि चीन द्वारा लागू किए गए इस विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र समर्थकों पर लगाम लगाना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।

विज्ञापन


यह नया कानून बीजिंग को हांगकांग में जांच, मुकदमा चलाने और दंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और शक्तियां देता है।  कानून के मुताबिक विदेशी शक्तियों के साथ अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और मिलीभगत का अपराधीकरण किया जाएगा है। ऐसे अपराधों में दोषी पाए गए लोग जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत सकते हैं। हांगकांग के विधायकों ने सर्वसम्मति से इस कानून को अनुमति दी थी।

विज्ञापन

प्रस्तावों पर हो रहा विचार, ऑस्ट्रेलिया मदद को तैयार

मॉरिसन ने कहा कि वह हांगकांग में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की खबर से दुखी थे। एक सवाल के जवाब में कि क्या ऑस्ट्रेलिया हांगकांग के नागरिकों को सुरक्षित पनाहगाह देगा, उन्होंने कहा, 'हम इस पर बहुत सक्रियता से विचार कर रहे हैं और हमारे पास ऐसे प्रत्साव भी हैं जो मैंने कुछ सप्ताह पहले लाने को कहे थे।' उन्होंने कहा कि कैबिनेट जल्द ही हांगकांग के सामने ब्रिटेन जैसी पेशकश रखने पर विचार करेगी। 

उन्होंने कहा, जब हम इस पर अंतिम निर्णय ले लेंगे, तब हम इसका एलान करेंगे, लेकिन अगर आप यह पूछ रहे हैं कि क्या हम हांगकांग के नागरिकों को सहायता देने के लिए तैयार हैं तो इसका जवाब हां है। उन्होंने आगे कहा कि वे हांगकांग में हो रहे घटनाक्रम से काफी चिंतित हैं और इस मामले में उनकी विचारधारा अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों के अनुरूप है। 

कानून आते ही हुई कार्रवाई, 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

हांगकांग में चीन का नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। लोकतंत्र समर्थकों ने बुधवार को चीन के खिलाफ रैली निकाली। इसपर पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इस रैली का आयोजन हांगकांग के हस्तांतरण को 23 साल पूरे होने पर किया गया था। बता दें कि ‘द लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ संगठन ने प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

हांगकांग के नागरिकों को ब्रिटिश नागरिकता देगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने हांगकांग के नागरिकों को कुछ शर्तों के साथ ब्रिटिश नागरिकता देने का फैसला किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने खुद इसकी पुष्टि की है। बता दें कि ब्रिटेन ने एक जुलाई 1997 को चीन को हांगकांग सौंपा था। जॉनसन ने कहा कि चीन ने यह कानून लाकर सिनो-ब्रिटिश संयुक्त घोषणापत्र का उल्लंघन किया है, जिसमें साफ लिखा है कि हांगकांग में 50 साल तक स्वायत्त क्षेत्र के नियम लागू रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed