{"_id":"5e228f258ebc3e4b0d6bd622","slug":"australia-forest-fire-rain-extinguished-forest-fires-in-eastern-australia-increase-flood-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी आग बुझाई, अब बाढ़ का खतरा बढ़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बारिश ने पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी आग बुझाई, अब बाढ़ का खतरा बढ़ा
Sat, 18 Jan 2020 10:25 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, सिडनी
पीटीआई, सिडनी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 18 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बारिश
- फोटो : BBC
बारिश और आंधी तूफान ने पूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लंबे समय से लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया है लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है। देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग का प्रकोप जारी है क्योंकि यहां अब तक बारिश नहीं हुई है। इसमें दक्षिणी तट के कंगारू द्वीप पर स्थित वन्यजीव-बहुल वन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
संकट की मार झेलने वाले देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की दमकल सेवा ने कहा कि 75 जगहों पर शनिवार को भी आग जलती रही, जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 100 से अधिक थी।
विज्ञापन
राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने कहा कि आग वाली जगहों पर बारिश लगातार हो रही है। बारिश और तापमान कम होने से बनी अनुकूल स्थिति शेष स्थानों पर लगी आग को नियंत्रित करने के प्रयासों में मदद दे रही है।
विज्ञापन