{"_id":"621d26848c7fa515467f917a","slug":"australia-eight-killed-in-severe-floods-in-the-east-coast-region-brisbane-and-surrounding-areas-facing-disaster-after-2011","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: पूर्वी तट क्षेत्र में भीषण बाढ़ से आठ की मौत, 2011 के बाद ब्रिसबेन और आसपास के क्षेत्र झेल रहे आपदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: पूर्वी तट क्षेत्र में भीषण बाढ़ से आठ की मौत, 2011 के बाद ब्रिसबेन और आसपास के क्षेत्र झेल रहे आपदा
Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, ब्रिसबेन।
एजेंसी, ब्रिसबेन।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
सार
पानी का स्तर बढ़ रहा है जिससे करीब 10,827 अन्य संपत्तियां आंशिक रूप से जलमग्न होने का खतरा है। ब्रिसबेन के लॉर्ड मेयर एड्रियन स्क्रीनर ने बताया कि इस बार आई बाढ़ 2011 के सैलाब से अलग है, क्योंकि क्षेत्र में पांच दिन तक बारिश हुई है जबकि 2011 में ब्रिसबेन नदी के उफान पर जाने से कई दिन पहले बारिश रुक गई थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में भारी बारिश के बाद कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। पूर्वी तट के इलाकों में आई बाढ़ के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। ब्रिसबेन और उसके आसपास के इलाकों में 2011 के बाद आई यह सबसे भीषण बाढ़ है। उस साल मूसलाधार बारिश के कारण 26 लाख की आबादी वाला शहर सैलाब के पानी में डूब गया था और इसे एक सदी में होने वाली घटना करार दिया गया था।
विज्ञापन
क्वींसलैंड राज्य पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक शख्स सोमवार को ब्रिसबेन के दक्षिण में गोल्ड कोस्ट शहर में बाढ़ के पानी में डूब गया, जिस दौरान यह घटना हुई वह अपनी कार से जा रहा था। उसका शव पानी में डूबी कार से कुछ घंटे बाद बरामद कर लिया गया। ब्रिसबेन में 59 वर्षीय एक व्यक्ति पैदल ही छोटी नदी पार करने करने की कोशिश में डूब गया।
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट शहर के हिस्सों में, दक्षिणी ब्रिसबेन में जानलेवा बाढ़ की चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है। क्षेत्र का कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। बाढ़ के कारण सभी आठों मौतें क्वींसलैंड राज्य में हुई हैं जिसकी राजधानी ब्रिसबेन है। ब्रिसबेन के उपनगरों में 2,145 घर और 2,356 दुकानें सोमवार तक पानी में डूब गए थे।
विज्ञापन
पानी का स्तर बढ़ रहा है जिससे करीब 10,827 अन्य संपत्तियां आंशिक रूप से जलमग्न होने का खतरा है। ब्रिसबेन के लॉर्ड मेयर एड्रियन स्क्रीनर ने बताया कि इस बार आई बाढ़ 2011 के सैलाब से अलग है, क्योंकि क्षेत्र में पांच दिन तक बारिश हुई है जबकि 2011 में ब्रिसबेन नदी के उफान पर जाने से कई दिन पहले बारिश रुक गई थी।