फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia: Car Drives Into Crowd of Rugby Fans Near Newcastle, Several Injured

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल; टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक

Sat, 03 Oct 2026 08:07 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 03 Oct 2026 08:07 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के न्यूकैसल में रग्बी टीम न्यूकैसल नाइट्स के प्रशंसकों की भीड़ में कार घुस गई। कई लोग घायल हुए और चालक को गिरफ्तार किया गया। फैंस टीम बस का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Australia: Car Drives Into Crowd of Rugby Fans Near Newcastle, Several Injured
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में रग्बी टीम के प्रशंसकों की भीड़ में एक कार घुसने से कई लोग घायल हो गए। यह घटना सिडनी के उत्तर में स्थित न्यूकैसल में शनिवार सुबह हुई। हादसे के समय बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़क पर खड़े होकर न्यूकैसल नाइट्स टीम का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक, घटना में कितने लोग घायल हुए और हादसा किस तरह हुआ, इसकी तत्काल पूरी जानकारी सामने नहीं आई थी। न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर कई लोगों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम बस का इंतजार कर रहे थे फैंस
जानकारी के अनुसार, रग्बी प्रशंसक शनिवार को टीम की बस के आने का इंतजार कर रहे थे। न्यूकैसल नाइट्स को रविवार को रग्बी लीग के फाइनल मुकाबले में खेलना है। इसी के चलते बड़ी संख्या में प्रशंसक टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सड़क पर जुटे थे। इसी दौरान एक कार भीड़ में जा घुसी और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (AAP) की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार भीड़ में कैसे पहुंची और चालक की मंशा क्या थी। हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर भी तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं थी।


मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम
न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कई लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता दी जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed