{"_id":"5e1394da8ebc3e879937c9a0","slug":"auction-of-two-atomic-bomb-plugs-dropped-on-hiroshima-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क: जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के दो प्लगों की हुई नीलामी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क: जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के दो प्लगों की हुई नीलामी
Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
जापान का झंडा
जापान के हिरोशिमा में तबाही मचाने वाले परमाणु बम को गिराने से पहले अलग किए गए तीन इंच के दो प्लग यहां लगभग 61 लाख रुपये में नीलाम हुए हैं। एक खबर के अनुसार, दुनिया में पहली बार हुए परमाणु हमले में इन दोनों प्लग को बम से अलग किया गया था। 4.4 टन के परमाणु बम को दो हरे और लाल रंग के सेफ्टी प्लग से अलग कर बम हिरोशिमा पर गिराए गए थे।
विज्ञापन
इस खतरनाक परमाणु हमले में लगभग 140,000 लोग मारे गए थे और पूरा शहर मलबे में तब्दील हो गया था। मेटल और लकड़ी से बने यह प्लग लेफ्टिनेंट मॉरिस जेप्पसन के पास निशानी के तौर पर रखे हुए थे। न्यूयॉर्क के बोनहाम्स हाउस में दोनों प्लग की नीलामी के लिए बोली लगी थी। इसकी नीलामी लेफ्टिनेंट जेप्पसन के दोस्त एडवर्ड डॉल ने की। उन्हें लेफ्टिनेंट ने तोहफे के तौर पर यह प्लग दिया था।
विज्ञापन