फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on monuments increased rapidly around the world, now the statue of Mahatma Gandhi in Amsterdam has been tampered with

दुनियाभर में तेजी से बढ़े स्मारकों पर हमले, एम्सटर्डम में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई छेड़छाड़

Fri, 19 Jun 2020 01:32 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on monuments increased rapidly around the world, now the statue of Mahatma Gandhi in Amsterdam has been tampered with
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में स्मारकों पर हमले बढ़े हैं। इसी कड़ी में नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भित्ति चित्रों और स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया और उसके नीचे ‘नस्लवादी’ टिप्पणी भी लिख दी।

विज्ञापन


डच अखबार ‘मेट्रो’ के अनुसार एम्सटर्डम में चर्चीलान पर गांधी की प्रतिमा को लाल रंग से कवर करते हुए इसके नीचे टिप्पणी लिखी गई। शहर के एक अधिकारी ने कहा, ‘जाहिर तौर पर हम किसी भी तरह की तोड़फोड़ के खिलाफ हैं और इन चीजों पर भद्दी पुताई पूरी तरह अस्वीकार्य है।’ उन्होंने बताया कि प्रतिमा को साफ कराया जाएगा। अभी यह पता नहीं चला है कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। प्रतिमा की मरम्मत का काम करने वाले कुंस्वाच के एक कर्मचारी ने कहा कि प्रतिमा को साफ करने के काम में घंटों लग सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल एक 75 वर्षीय शख्स ने जब प्रतिमा को इस हालत में देखा तब नगर पालिका को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया, ‘मैंने यहां पहले कभी ऐसा नहीं देखा।’ गांधी की 121वीं जयंती के सम्मान में दो अक्टूबर 1990 को चर्चीलान में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड : सेसिल रोड्स की प्रतिमा हटाने की सिफारिश

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ओरियल कॉलेज ने विक्टोरियन साम्राज्यवादी सेसिल रोड्स की एक प्रतिमा को हटाने की सिफारिश की है। यह लंबे समय से विरोध प्रदर्शनों का निशाना रही है। कॉलेज के गवर्नरों ने कहा कि उन्होंने रोड्स प्रतिमा को लेकर एक स्वतंत्र जांच आयोग शुरू करने के पक्ष में मतदान किया था। रोड्स की एक अन्य प्रतिमा को 2015 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन विश्वविद्यालय से भी छात्रों के अभियान के बाद हटाया गया था।


महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई छेड़छाड़

इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ कुछ अराजक तत्वों ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद इस घटना पर भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed