फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   atleast 12 people died in Avalanche in Afghanistan, 10 died due to Cyclone in Madagascar

हादसा: अफगानिस्तान में हिमस्खलन में कम से कम 12 की मौत, मैडागास्कर में चक्रवात से 10 लोगों की जान गई

Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
सार

मैडागास्कर में बत्सिराई चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है। देश के आपदा और जोखिम प्रबंधन विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
atleast 12 people died in Avalanche in Afghanistan, 10 died due to Cyclone in Madagascar
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन में कम से कम 12 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान नौ अन्य घायल भी हो गए हैं। एक प्रांतीय प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

कुनार प्रांत के सूचना एवं संस्कृति विभाग का नेतृत्व करने वाले नजीबुल्लाह हनीफ ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा के समीप रविवार देर रात हुए हिमस्खलन में एक व्यक्ति लापता हो गया। भारी हिमपात के एक दिन बाद यह घटना हुई है। हनीफ ने बताया कि नजदीक के गांव के लोग मदद के लिए भागे। जिला अधिकारियों ने सोमवार तड़के सुदूर इलाके में बचाव दलों को भेजा।
विज्ञापन


मैडागास्कर में चक्रवात से 10 लोगों की मौत
मैडागास्कर में बत्सिराई चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है। देश के आपदा और जोखिम प्रबंधन विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण 10 लोगों की मौत हो गई तो वहीं , करीब 48 हजार लोग बेघर हो गए हैं। राजधानी एंटानानारिवो से 460 किमी की दूरी पर स्थित अंबालावाओ प्रांत में घरों के ढ़ह जाने के कारण कई लोगों की मौत हुई है। यह एक हफ्ते में दूसरी घटना है जब देश में तूफान या चक्रवात ने बड़ी तबाही मचाई है। री-यूनियन आईलैंड में अब भी दस हजार से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed