फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least one person was killed when up to 14 people were shot at a party in Houston

Houston Shooting: अमेरिका में पार्टी के समय गोलीबारी, एक की मौत, 14 घायल; बिन बुलाए सनकी मेहमान ने फैलाई दहशत

Sun, 04 May 2025 04:09 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 04 May 2025 04:09 PM IST
सार

अमेरिका के ह्यूस्टन में एक पारिवारिक पार्टी के दौरान बिन बुलाए मेहमान ने गोलीबारी कर दहशत मचा दी, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। साथ ही एक की मौत हो गई। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अफरातफरी के बीच कुछ घायलों ने खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।

विज्ञापन
At least one person was killed when up to 14 people were shot at a party in Houston
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में रविवार तड़के एक घर में हो रही पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें 14 लोगों को गोली लगी और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब एक अनचाहा मेहमान पार्टी से जाने को कहा गया। मामले में जानकारी देते हुए ह्यूस्टन पुलिस विभाग की असिस्टेंट चीफ पेट्रीशिया कैंटू ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के लगभग 12:50 बजे दक्षिण-पूर्व ह्यूस्टन के चेरी हिल इलाके के 6000 ब्लॉक में गोलीबारी की जानकारी मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब भी गोलियों की आवाजें आ रही थीं। घर के बाहर कई लोग घायल मिले।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Terror: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ रहा भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस चिंतित; दोनों से संयम बरतने की अपील

विज्ञापन

बिना बुला व्यक्ति ने चलाई गोली
पुलिस के अनुसार, यह एक पारिवारिक पार्टी थी। जब एक बिना बुलाए आया व्यक्ति पार्टी से जाने को कहा गया, तो उसने गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ और लोगों ने भी अपनी बंदूकें निकालकर जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने आगे बताया कि घटनास्थल पर रखी कुर्सियां, मेजें और टेंट बताते हैं कि वहां पार्टी चल रही थी। कुछ टेबल पलटी हुई थीं, जबकि कुछ पर पानी की बोतलें और केक के टुकड़े पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सियासत: CM सरमा बोले- गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर खरगे से करेंगे सवाल; कांग्रेस सांसद बोले- SIT रिपोर्ट दिखाएं

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
जानकारी के अनुसार ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज शुरू किया। कई घायलों की हालत गंभीर है और कुछ का ऑपरेशन चल रहा है। वहीं अस्पतला प्रशासन ने बताया कि कुछ लोग खुद ही अस्पताल पहुंचे। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि असली हमलावर पकड़ा गया है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामला काफी जटिल और बेहद अफरातफरी भरा था, और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed