फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 4 killed after tour bus carrying Chinese tourists crashes in Utah, America

अमेरिका में चीनी पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम चार लोगों की मौत

Sat, 21 Sep 2019 10:09 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 21 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
At least 4 killed after tour bus carrying Chinese tourists crashes in Utah, America
चीनी पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : Twitter

चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस के अमेरिका के यूटा राज्य में बायसे कन्योन नेशनल पार्क के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस में चालक सहित कुल 30 लोग सवार थे।

विज्ञापन


स्थानीय खबरों के अनुसार, शुक्रवार सुबह पार्क के प्रवेश द्वार से सात मील दूर दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस और बचाव वाहनों की आवाजाही के लिए इस सड़क को अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। यूटा राजमार्ग गश्त दल ने क्षतिग्रस्त बस की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें बस की छत टूटी हुई और बस पार्क के प्रवेश द्वार के निकट पलटी हुई दिखी। 
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल भेजा 

गारफील्ड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने फेसबुक पर इस दुर्घटना को भयावह बताते हुए कहा कि बस पूर्व की ओर जा रही थी तभी यह सड़क से फिसल कर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और शेष घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि ब्रायस कैन्यन अमेरिका के मशहूर राष्ट्रीय उद्यानों में से एक हैं जिसे देखने हर साल 15 लाख पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed