फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 28 people including women and children killed as bus plunges into ravine in Pakistan

Pakistan: क्वेटा जा रही तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत; टायर फटने का भी संदेह

Wed, 29 May 2024 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 29 May 2024 12:13 PM IST
सार

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। आए दिन यहां ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस घटना में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बासिमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
At least 28 people including women and children killed as bus plunges into ravine in Pakistan
बस खाई में गिरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पाकिस्तान के सुदूरवर्ती बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को तेज गति से आ रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बस तुरवत से क्वेटा जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज गति के चलते हुई है। जबकि एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यात्री बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 22 लोग घायल हो गए, जिन्हें बासिमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। यहां यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का सही से पालन नहीं किया जाता है। पंजाब के खुशाब जिले में 18 मई को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा, गिलगित बाल्टिस्तान में तीन मई को एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed