{"_id":"66b208a11843cc4636083b61","slug":"at-least-24-killed-in-hotel-owned-by-awami-league-leader-in-bangladesh-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में आवामी लीग के नेता के होटल पर हमला; कम से कम 24 लोगों को जिंदा जलाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में आवामी लीग के नेता के होटल पर हमला; कम से कम 24 लोगों को जिंदा जलाया
Tue, 06 Aug 2024 04:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:57 PM IST
सार
बांग्लादेश से पूरे दिन लगभग एक जैसी खबरें आईं। यहां गुस्साई भीड़ ने राजधानी में बंगबंधु एवेन्यू में स्थित अवामी लीग के केंद्रीय कार्यालय सहित कई अवामी लीग नेताओं, कार्यकर्ताओं के आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Bangladesh Tension
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में आवामी लीग पार्टी के एक नेता के होटल पर भीड़ ने धावा बोल दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने होटल को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आगजनी में एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को जिंदा जल गए। बता दें कि बीते दिन शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भाग गई थीं।
विज्ञापन
बताया गया कि पीड़ितों में से ज्यादातर लोग होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें सोमवार देर रात जिंदा जला दिया गया। वाकया तब का है, जब भीड़ ने जोशोर जिले में आवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी। एक स्थानीय पत्रकार ने ढाका में पीटीआई को फोन पर बताया कि मृतकों में एक इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जोशोर जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उन्होंने 24 शव गिने हैं, जबकि होटल के जीवित कर्मचारियों को डर है कि मलबे में और शव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि आवामी लीग (एएल) शासन का विरोध करने वाली अज्ञात भीड़ ने होटल के भूतल में आग लगा दी, जो जल्दी ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
विज्ञापन
पूरे देश में हिंसा
देश भर से लगभग एक जैसी खबरें आईं, जहां गुस्साई भीड़ ने राजधानी में बंगबंधु एवेन्यू में स्थित अवामी लीग के केंद्रीय कार्यालय सहित कई अवामी लीग नेताओं, कार्यकर्ताओं के आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की।
हालात बद से बदतर हुए
हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत जाने और सत्ता के खालीपन को भरने के लिए सेना के आने के बाद बांग्लादेश में सोमवार को अराजकता फैल गई। हसीना के जाने की खबर फैलते ही ढाका और देश के अन्य हिस्सों में हिंसा का एक नया दौर शुरू हो गया है। पहले से ही तबाह देश में भीड़ ने सड़कों पर हिंसा की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।