{"_id":"6255ba1655993a52bd489996","slug":"at-least-20-people-killed-in-flooding-in-south-africa-according-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में हाल-बेहाल: बाढ़ से 20 लोगों की मौत,दो दिन से लगातार हो रही है बारिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका में हाल-बेहाल: बाढ़ से 20 लोगों की मौत,दो दिन से लगातार हो रही है बारिश
Tue, 12 Apr 2022 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:13 PM IST
सार
क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर में हालत बद से बदतर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की सेना को मंगलवार को डरबन और ईथेक्विनी महानगरीय क्षेत्र में बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
अफ्रीका में भीषण बाढ़(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी प्रांत क्वाज़ुलु-नताल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। मंगलवार को स्थानीय विभाग के हवाले से ये जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के अलावा कई लोग लापता भी हैं। क्वाज़ुलु-नताल के आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मैकेंज़ी ने मंगलवार को बताया कि आपदा प्रबंधन दल बचाव अभियान चला रहा है। जिसके तहत आपदा प्रबंधन दल उन क्षेत्रों से लोगों को निकाल रहे हैं जो भूस्खलन और बाढ़ का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैकेंजी के अनुसार, इस क्षेत्र में इमारतों, सड़कों और बिजली लाइनें ध्वस्त हो रही हैं। इसको लेकर प्रवक्ता रॉबर्ट मैकेंज़ी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने सिफारिश की कि स्थानीय निवासी यदि संभव हो तो घर के अंदर रहें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर में हालत बद से बदतर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की सेना को मंगलवार को डरबन और ईथेक्विनी महानगरीय क्षेत्र में बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है।
डरबन बंदरगाह उप-सहारा अफ्रीका में सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त पत्तन टर्मिनल है जो बाढ़ के पानी से भर गया है। वहीं, अधिकारी बेघर हुए लोगों को आश्रय केंद्रों में ठहरा रहे हैं और चरमराई विद्युत प्रणाली को दुरुस्त करने में कर्मचारी लगे हैं।