{"_id":"5ca1e33ebdec2214114a3aac","slug":"at-least-20-people-died-in-peru-bus-fire-emergency-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरू बस अग्निकांड में कम से कम 20 लोगों की मौत : आपात सेवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पेरू बस अग्निकांड में कम से कम 20 लोगों की मौत : आपात सेवा
Mon, 01 Apr 2019 03:39 PM IST
अमर शर्मा
एएफपी, लीमा
एएफपी, लीमा
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरू की राजधानी में एक अवैध परिवहन टर्मिनल पर रविवार रात एक बस में आग लगने से कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी।
दमकल कर्मियों ने बताया कि लीमा में अंतरप्रांतीय बस के ऊपरी हिस्से में फंसने के कारण जलने से कई लोगों की मौत हुई।
नजदीक से गुजर रहे लोगों ने दशहत और आतंक के दृश्यों के बारे में बताया। वाहन का अधिकांश हिस्सा जल कर खाक हो गया और कुछ पीड़ितों का शव अभी भी सीटों पर ही पड़ा हुआ है।
अन्य लोग बस के ऊपरी और निचले स्तरों को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर चढ़े हुए थे।
शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि वाहन के पिछले हिस्से में रविवार रात में 7.30 बजे के बाद एक विद्युतीय खराबी के कारण आग लगी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी लेविस मेजिया ने कहा, ‘‘आग ने कम से कम 20 लोगों की जान ले ली।’’
अधिकारियों ने वाहन में सवार लोगों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।