फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   at least 10 people died in bomb blast occured in British Security agency in Kabul

काबुल में ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 की मौत

Thu, 29 Nov 2018 06:01 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
at least 10 people died in bomb blast occured in British Security agency in Kabul
प्रतीकात्मक तस्वीर

काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि किए बिना बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की लेकिन आशंका जताई कि यह संख्या परिवर्तित हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया, '10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया।' 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर किसी तरह के खतरे का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने एक ट्वीट में कहा कि हमला अभी जारी है। जी4एस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह काबुल में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के लिए सुरक्षा के इंतजाम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed