फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At 18 lakh, Indian Muslim Umrah performers in 2023 third highest: Saudi govt

Saudi: 2023 में 18 लाख भारतीय मुसलमानों ने किया उमरा, सरकारी वेबसाइट ने आसान बनाई इलेक्ट्रॉनिक वीजा प्रक्रिया

Wed, 27 Dec 2023 09:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

Saudi: भारत से 18 लाख मुसलमानों ने इस साल उमरा किया है। सऊदू सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। उसने यह भी भरोसा जता है कि आने वाले साल में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
At 18 lakh, Indian Muslim Umrah performers in 2023 third highest: Saudi govt
मक्का मदीना। (File) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वर्ष 2023 में 18 लाख भारतीय मुसलमानों ने उमरा किया, जो विश्व में उमरा करने वाली तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। हालांकि, इस सूची में पहले और दूसरे स्थान के देशों के नामों का जिक्र नहीं किया गया है। सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया है कि इस संख्या में और भी वार्षिक वृद्धि हो सकती है। उमरा मक्का की एक इस्लामी धार्मिक यात्रा है, जिसे वर्ष में किसी भी समय किया जा सकता है।

विज्ञापन

इससे पहले, सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने दिसंबर की शुरुआत में भारत की पहली यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने सरकारी साइट 'नुसुक' की बैठक में भाग लिया था। नुसुक को सऊदी अरब द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और उमरा और मदीना की यात्रा के लिए पहुंच प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारतीय यात्रा और पर्यटन (टूर एंड ट्रैवल) एजेंसी के प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि नुसुक भारतीय आगंतुकों के लिए उमरा की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देगा, सेवा मानकों को बढ़ाएगा। वहीं, सऊदी पर्यटन प्राधिकरण में एपीएसी मार्केट्स के प्रमुख हसन अल-दबबाग ने उमरा क्षेत्र के लिए एक एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में मंच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इससे सऊदी अरब और वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से  भात में निजी क्षेत्र को नुसुक की सेवाओं से लाभ उठाकर रहमान के मेहमानों की सेवा करने की अनुमति मिलती है। उन्होंने कहा, अपने लॉन्च के बाद से नुसुक ने आंकड़े (डाटा) साझा करके, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करके और सेवा प्रदाताओं को आगंतुकों के साथ जोड़कर निजी क्षेत्र को सशक्त बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed