{"_id":"6882fbbbcab0bb071c0067d3","slug":"astronomer-hr-head-kristin-cabot-resign-after-caught-on-coldplay-concert-camera-with-ceo-andy-byron-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Astronomer: सीईओ के बाद अब एचआर हेड ने भी दिया इस्तीफा, कोल्डप्ले के कंसर्ट में वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Astronomer: सीईओ के बाद अब एचआर हेड ने भी दिया इस्तीफा, कोल्डप्ले के कंसर्ट में वायरल हुआ था वीडियो
Fri, 25 Jul 2025 09:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
क्रिस्टीन केबोट और एंडी बेरोन बीती 16 जुलाई को बोस्टन के मेसाच्युसेट्स में मशहूर बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में गए थे। दोनों जब गले लगकर कोल्डप्ले के गानों का लुत्फ ले हे थे, तभी दोनों कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट
- फोटो : एक्स- @berthsfamily
विस्तार
अमेरिका की टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की एचआर हेड क्रिस्टीन कैबोट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिस्टीन कैबोट का हाल ही में कंपनी के सीईओ एंडी बेरोन के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनों कोल्डप्ले के कंसर्ट में साथ दिखाई दिए थे, जिससे दोनों के निजी संबंधों को लेकर खुलासा हो गया। गौरतलब है कि एंडी बेरोन पहले ही सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
कोल्डप्ले के कंसर्ट में कंपनी के सीईओ के साथ वीडियो हुआ था वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक न कंपनी की तरफ से और न ही क्रिस्टीन केबोट की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। दरअसल क्रिस्टीन केबोट और एंडी बेरोन बीती 16 जुलाई को बोस्टन के मेसाच्युसेट्स में मशहूर बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में गए थे। दोनों जब गले लगकर कोल्डप्ले के गानों का लुत्फ ले हे थे, तभी दोनों कैमरे में कैद हो गए और कंसर्ट में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। कैमरे में आते ही दोनों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी, उस पर कोल्ड प्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने कहा कि दोनों का या तो अफेयर है या फिर दोनों बहुत ही शर्मीले हैं। इसके बाद यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
एंडी बेरोन भी दे चुके हैं इस्तीफा
वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बेरोन और महिला कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख क्रिस्टीन केबोट हैं। एंडी शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। यही वजह रही कि यह मामला तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने एंडी बेरोन को छुट्टी पर भेज दिया और एंडी के खिलाफ जांच शुरू कर दी। इसके बाद एंडी ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। अब क्रिस्टीन के भी इस्तीफा देने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Russia: रूस का विमान चीन सीमा के पास संपर्क टूटने के बाद क्रैश, सभी 48 यात्रियों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
वहीं कंपनी ने बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य उत्पाद अधिकारी पीट डेजॉय को अंतरिम तौर पर सीईओ पद की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड नए सीईओ की तलाश कर रहा है। नए सीईओ की नियुक्ति तक डेजॉय ही सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन