असम ईवीएम मामला: राहुल गांधी ने लगाया देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जे का आरोप
- राहुल गांधी ने असम ईवीएम मामले में राष्ट्रीय मीडिया पर भी उठाए सवाल
- भाजपा पर लगाया संस्थागत ढांचे पर कब्जे का आरोप
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में भाजपा प्रत्याशी की कार में ईवीएम मिलने के मामले को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के रुख पर एतराज जताया है। अमेरिका के हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के दूत निकोलस बर्न्स के साथ चर्चा में राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि असम में हमारे कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों द्वारा कार में ईवीएम लेकर भागने के वीडियो भेजते रहे, लेकिन राष्ट्रीय मीडिया ने इसे लेकर कुछ नहीं किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना से देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जे का पता चलता है। यह भाजपा के वित्तीय व मीडिया प्रभुत्व का उदाहरण है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बसपा, सपा व एनसीपी भी चुनाव नहीं जीत रही है।
In Assam, the gentleman who runs our campaign has been sending videos of BJP candidates running around voting machines in their cars. But there is nothing going on in national media: Congress' Rahul Gandhi in conversation with Ambassador Nicholas Burns from Harvard Kennedy School pic.twitter.com/7PrEObDwxr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 2, 2021
राहुल गांधी ने निकोलस के एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव लड़ने के लिए मुझे संस्थागत ढांचे की जरूरत है। मुझे एक न्यायिक तंत्र चाहिए, जो मेरी सुरक्षा कर सके, ऐसा मीडिया चाहिए, जो मुक्त हो, मैं वित्तीय समानता चाहता हूं, एक ऐसा ढांचा चाहिए, जिसके जरिए मैें एक राजनीतिक पार्टी चला सकूं। ये मेरे पास नहीं है।
To fight elections, I need institutional structures, I need a judicial system that protects me, I need a media that is reasonably free, I need financial parity, I need a whole set of structures that actually allow me to operate a political party. I don't have them: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) April 2, 2021