Pakistan: आसिम मुनीर ने दुनिया के सामने फिर कराई बेइज्जती; भारत को मर्सिडीज तो पाकिस्तान को कहा डंपिंग ट्रक
पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने फ्लोरिडा में भारत को “मर्सिडीज” और पाकिस्तान को “गिट्टी से भरे डंप ट्रक” से तुलना की, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने इस बयान पर जमकर मजे लिए। साथ ही एआई आर्ट के जरिए मजाक उड़ाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम मुनीर ने वहां कहा कि मैं स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण उदाहरण दूंगा। भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है, जो हाईवे पर फरारी की तरह दौड़ रही है, जबकि हम गिट्टी से भरा एक डंप ट्रक हैं। अगर यह ट्रक कार से टकराएगा तो नुकसान किसका होगा? उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ही देश का अपमान बताया।
ये भी पढ़ें- ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक और लड़की ने खुद को लगाई आग, जिंदगी के लिए कर रही संघर्ष
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि मुनीर के बयान में बस यही सच है कि भारत मर्सिडीज है और पाकिस्तान डंप ट्रक। बाकी सब उनकी कल्पना है। एक अन्य ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि कम से कम इन्हें अपनी हकीकत तो पता है। खुद मान लिया कि वे डंप ट्रक हैं। कई लोगों ने पूछा कि आखिर आसिम मुनीर अपने ही देश की बेइज्जती क्यों कर रहे हैं।
"india is a shining mercedes and pakistan is a dump truck full of gravel" — Asim Munir
— Open Letter (@openletteryt) August 10, 2025
inka field marshal analogy me bhi apne desh ki beizzati karwa raha hai. itna gadhaa koi kaise ho sakta hai? 🤣 pic.twitter.com/CFxfDbEzOd
ये भी पढ़ें- 'रनवे पर एक और विमान था', एअर इंडिया उड़ान की आपात लैंडिंग पर सांसद वेणुगोपाल ने बयां की आपबीती
एआई से भी उड़ाई गई खिल्ली
कुछ यूजर्स ने एआई आर्ट का इस्तेमाल कर मर्सिडीज और डंप ट्रक की टक्कर के नतीजों की तस्वीरें बनाईं और शेयर कीं। किसी ने इसे मजाक में लिया तो किसी ने इसे पाकिस्तान की विफल मानसिकता का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा कि पहले लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब असलियत पता चली तो समझ आया कि पाकिस्तान को सच में आसिम मुनीर जैसे आर्मी चीफ की जरूरत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.