फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ashwin Adheen became the Speaker of the Parliament of Suriname, took oath in Sanskrit

Suriname: सूरीनाम की संसद के अध्यक्ष बने अश्विन अधीन, दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, संस्कृत में ली शपथ

Tue, 01 Jul 2025 01:36 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पारामारिबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पारामारिबो Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Jul 2025 01:36 PM IST
सार

सूरीनाम में भारतीय दूतावास ने कहा कि सूरीनाम में नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित चेयरमैन अश्विन अधीन दूसरे नेता बन गए हैं जिन्होंने भारत की शास्त्रीय भाषा संस्कृत में शपथ ली। इससे पहले 2020 में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली थी।

विज्ञापन
Ashwin Adheen became the Speaker of the Parliament of Suriname, took oath in Sanskrit
अध्यक्ष पद की शपथ लेते अश्विन अधीन। - फोटो : एक्स/@IndEmbSur

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम की संसद में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। भारतीय मूल के अश्विन अधीन ने संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद की शपथ ली। खास बात यह है कि अधीन ने संस्कृत भाषा में पूरी शपथ पढ़ी। वे  संस्कृत में शपथ लेने वाले सूरीनाम के दूसरे नेता बन गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सूरीनाम में भारतीय दूतावास ने एक्स पर अश्विन अधीन का शपथ लेते हुए एक वीडियो साझा किया। भारतीय दूतावास ने लिखा कि सूरीनाम में नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित चेयरमैन अश्विन अधीन दूसरे नेता बन गए हैं जिन्होंने भारत की शास्त्रीय भाषा संस्कृत में शपथ ली। भारत के राजदूत सुभाष गुप्ता 29 जून को सूरीनाम की नेशनल असेंबली (एनए) के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान अश्विन अधीन को चेयरमैन चुना गया। सुभाष गुप्ता ने अश्विन अधीन को उनके चुनाव के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित, सांविधानिक न्यायालय ने दिया आदेश



इससे पहले 2020 में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली थी। सूरीनाम में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और सूरीनाम के बीच घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संपर्कों द्वारा मजबूत होते हैं, जो डेढ़ शताब्दियों पहले भारतीय प्रवासियों के आगमन से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें: 'भारत-अमेरिका संबंधों को चीन की नजर से देखना बेहद भ्रामक', विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

1976 में भारत और सूरीनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से कई उच्च स्तरीय यात्राएं हुई हैं। 1977 में पारामारिबो में भारतीय दूतावास और 2000 में नई दिल्ली में सूरीनाम दूतावास खोला गया। सूरीनाम में भारतीय दूतावास के अनुसार, वर्तमान में भारतीय प्रवासी सूरीनाम की लगभग 6.2 लाख की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed