{"_id":"5dc1413d8ebc3e016968a45a","slug":"aseefa-zardari-alleged-pakistan-government-retracting-information-from-her-father-medical-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: जरदारी की बेटी का सरकार पर मेडिकल रिपोर्ट से सूचना वापस लेने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: जरदारी की बेटी का सरकार पर मेडिकल रिपोर्ट से सूचना वापस लेने का आरोप
Tue, 05 Nov 2019 03:00 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 05 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
आसिफा जरदारी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी असीफा भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार उनके बीमार पिता की मेडिकल रिपोर्ट से जानबूझकर सूचना को वापस ले रही है। आसिफा ने ट्विटर पर लिखा, 'पिछले छह महीने से मेरे पिता की डॉक्टर तक पहुंच नहीं है। सरकार डॉक्टरों द्वारा मेडिकल रिपोर्ट से सूचना को जानबूझकर वापस ले रही है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वह मधुमेह, हृदयरोग और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से पीड़ित है। हमें उनके स्वास्थ्य को लेकर डर है और अदालत गए ताकि निजी डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य का आंकलन करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा, 'राष्ट्रपति जरदारी को अभी भी विशेषज्ञ डॉक्टरों और व्यक्तिगत चिकित्सक तक पहुंच प्रदान नहीं की गई है। हमारा परिवार लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। यदि हमारे पिता को कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदार यह सरकार होगी।'
विज्ञापन
डॉन के अनुसार जरदारी को 22 अक्तूबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल से पाकिस्तान के आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) लाया गया और कार्डियोलॉजी विभाग के वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया था।