फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As Truckers protest reaches borders of Canada Ford company plant shuts down major economic crisis expected news and updates

कनाडा: ट्रूडो सरकार के अड़ियल रवैये से प्रदर्शनकारी ट्रकवाले नाराज, देश की सीमा को ही कर दिया जाम, ठप हो सकता है व्यापार

Thu, 10 Feb 2022 06:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 10 Feb 2022 06:26 PM IST
सार

अमेरिका और कनाडा के बीच आवाजाही रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यतः अमेरिका के डेट्रॉयट और कनाडा के ओंटारियो के बीच का एक पुल बंद कर दिया है। यहां से कनाडा आने वाली गाड़ियों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा, जबकि अमेरिका जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही फिलहाल जारी है। 

विज्ञापन
As Truckers protest reaches borders of Canada Ford company plant shuts down major economic crisis expected news and updates
कनाडा के ट्रकवालों ने अमेरिका से लगते बॉर्डर को किया जाम। - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा की प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल कोरोनावायरस के कठोर प्रतिबंधों को लेकर देशभर के ट्रकवाले लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इन प्रदर्शनों की आग राजधानी ओटावा में संसद से होते-होते देश की सीमाओं तक पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कनाडा और अमेरिका बॉर्डर पर जाम लगा दिया, जिससे यहां आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इन प्रदर्शनों का असर कार कंपनी फोर्ड के कनाडा स्थित प्लांट पर भी पड़ा है। यहां काम बिल्कुल ठप हो चुका है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ट्रकवालों का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा और आने वाले दिनों में भी हाईवे बंद हुआ तो इससे अमेरिका के ऑटो उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, इस बीच प्रधानमंत्री ट्रूडो ट्रकवालों के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि आंदोलन की वजह से वे कोरोना के प्रतिबंधों में छूट नहीं देने वाले। 
विज्ञापन


इस हाईवे से अमेरिका-कनाडा के बीच कितना व्यापार
अमेरिका और कनाडा के बीच आवाजाही रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यतः अमेरिका के डेट्रॉयट और कनाडा के ओंटारियो के बीच का एक पुल बंद कर दिया है। यहां से कनाडा आने वाली गाड़ियों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा, जबकि अमेरिका जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही फिलहाल जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि अमेरिका और कनाडा के बीच कुल व्यापार का 25 फीसदी यानी एक-चौथाई व्यापार इसी मार्ग से होता है। ऐसे में कनाडाई अधिकारियों ने चिंता जताई है कि प्रदर्शनों से कनाडा को भारी घाटा हो सकता है। फोर्ड कंपनी ने भी बुधवार को कहा कि उसके पास अमेरिका से आने वाले कुछ अहम पार्ट्स की कमी हो रही है, जिसकी वजह से उसने विंडसर स्थित इंजन प्लांट को बंद करना पड़ रहा है। साथ ही ओंटारियो के ओकविल स्थित असेंबली प्लांट में काम को घटाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed