{"_id":"5eba03bc8ebc3e90ac76598f","slug":"as-nations-ready-to-reopen-lockdown-warning-emerges-about-virus-tracing-voids","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरस ट्रेसिंग के बिना लॉकडाउन खोलना होगा घातक, स्वास्थ्य संस्थाओं ने दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वायरस ट्रेसिंग के बिना लॉकडाउन खोलना होगा घातक, स्वास्थ्य संस्थाओं ने दी चेतावनी
Tue, 12 May 2020 07:32 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 May 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से पिछले कुछ महीनों से ठप्प पड़े कई मुल्क अब वापस से खुलने लगे हैं। दिसंबर में चीन के वुहान से फैले जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में 200 से अधिक देश प्रभावित हुए जिसके बाद कइयों ने सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।
विज्ञापन
हालांकि इससे कुछ अधिक लाभ नहीं दिखा और कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही, वहीं लॉकडाउन की वजह से कई मुल्कों की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर हुआ। ऐसे में अब कई देशों ने अपने यहां से या तो लॉकडाउन को हटाने का फैसला किया है या कइयों ने इसमें ढील देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
लेकिन विश्व के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच किए बगैर लॉकडाउन खोला गया तो ये बहुत खतरनाक होगा और कोरोना को रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
फ्रांस और बेल्जियम द्वारा लॉकडाउन खोलने, नीदरलैंड द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने और कई अमेरिकी राज्यों द्वारा व्यापारिक प्रतिबंध हटाकर आगे बढ़ने के फैसले के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने आगाह किया है कि बिना व्यापक परीक्षण और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए बगैर संक्रमण फिर से तेजी से फैल सकता है।
जर्मनी, दक्षिण कोरिया और चीन के वुहान में इसका परिणाम भी देखने को मिला जब यहां लॉकडाउन खोलने के बाद फिर से संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हो गए। लॉकडाउन खोलने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी लगातार चेतावनी जारी कर रहा है और वायरस के प्रभाव को लेकर भी सचेत कर रहा है।
फिलहाल कोरोना से दुनियाभर में 42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और दो लाख से अधिक मौतें हुई हैं। इसमें अमेरिका में ही सिर्फ 80 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।