फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As Iran 44th revolution anniversary,hackers interrupt state TV coverage

Iran: ईरानी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ पर 'हैकर्स' ने डाला रंग में भंग, राष्ट्रपति के टीवी भाषण को रोका

Sun, 12 Feb 2023 09:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Feb 2023 09:13 AM IST
सार

ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति की याद में कई प्रदर्शनकारी वार्षिक रैली के दौरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई और उनके राष्ट्रीय ध्वज के पोस्टर साथ ले जाते हुए दिखे।

विज्ञापन
As Iran 44th revolution anniversary,hackers interrupt state TV coverage
ईरानी क्रांति की वर्षगांठ - फोटो : Social Media

विस्तार

ईरान में शनिवार को लोगों ने उत्साह के साथ क्रांति की 44वीं वर्षगांठ मनाईं लेकिन इस दौरान सरकार विरोधी हैकरों की नजर इस कार्यक्रम पर बनी रही। हैकरों ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के एक टेलीविजन भाषण को संक्षिप्त रूप से बाधित कर दिया।  बता दें कि देश में राष्ट्रपति रायसी को हटाने के लिए कई युवा प्रदर्शनकारी पिछले कुछ दिनों से सड़क पर उतर रहे हैं। हालांकि, सरकार युवाओं के इस प्रदर्शन के खिलाफ काफी सख्ती भी बरत रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के लाइव टीवी भाषण को लगभग एक मिनट के लिए बाधित किया गया
राष्ट्रपति के लाइव टेलीविजन भाषण को लगभग एक मिनट के लिए इंटरनेट पर बाधित किया गया था, जिसमें ईरानी सरकार विरोधी हैकर्स के एक समूह की स्क्रीन पर एक लोगो दिखाई दे रहा था, जिसे "एदलते अली (जस्टिस ऑफ अली)" के नाम से जाता है। इस दौरान एक आवाज भी आई "इस्लामिक गणराज्य की मौत।"
विज्ञापन


ईरानी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा
हजारों ईरानियों ने क्रांतिकारी और धार्मिक नारों वाले झंडों, गुब्बारों और तख्तियों से सजी प्रमुख सड़कों और चौराहों से मार्च किया। सेना ने अपनी एमाद और सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ शहीद-136 और मोहजर ड्रोन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति  रायसी ने विरोध प्रदर्शनों को ईरान के दुश्मनों द्वारा प्रायोजित बताया
राजधानी तेहरान में आजादी स्क्वायर में एक भाषण में, राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने विरोध प्रदर्शनों को ईरान के दुश्मनों द्वारा एक परियोजना के रूप में संदर्भित किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को अपनी उपलब्धियों को जारी रखने से रोकना था। रायसी ने देश में क्रांति के बाद की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उत्सव को "महाकाव्य" और "राष्ट्रीय अखंडता" का एक शो कहा। इस टिप्पणी ने भीड़ को "अमेरिका को मौत" का जाप करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed