{"_id":"5c56b330bdec22270f4fc83c","slug":"arun-jaitley-hinted-that-he-may-not-return-to-india-to-reply-the-debate-on-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली ने दिए संकेत, बजट चर्चा का जवाब देने के लिए भारत नहीं लौट पाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अरुण जेटली ने दिए संकेत, बजट चर्चा का जवाब देने के लिए भारत नहीं लौट पाएंगे
Sun, 03 Feb 2019 02:54 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूयॉर्क, भाषा
न्यूयॉर्क, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा है कि अमेरिकी अस्पताल में उनका चिकित्सा उपचार पूरा हो चुका है, पर साथ में यह संकेत भी दिया है कि वह बजट पर संसद के वर्तमान सत्र में चर्चा का जवाब देने के लिए अभी भारत शायद ही लौट सकेंगे।
विज्ञापन
जेटली (66) अभी इलाज के लिये अमेरिका आए हुए हैं। इसी कारण उनकी अनुपस्थिति में इस बार पहली फरवरी को 2019-20 का अंतरिम बजट रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में प्रस्तुत किया। गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है और बजट का जबाव देने के लिए समय पर उनका भारत लौट पाना डाक्टरों की राय पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा, "यह (बहस पर जवाब) यहां चल रहे मेरे इलाज के बाद की बात पर निर्भर करेगा। इलाज पूरा हो चुका है। मेरा स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। यह चिकित्सकों पर निर्भर करता है कि वे मुझे कब जाने की इजाजत देते हैं। इस समय तो मुझे लगता है कि पीयूष गोयल ही (संसद में बजट पर बहस का) जवाब देंगे।"
विज्ञापन