{"_id":"673fc96d80eeb77c4f0403a8","slug":"artwork-banana-taped-to-the-wall-sold-for-rs-52-crore-bought-by-chinese-entrepreneur-justin-sun-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टवर्क: 52 करोड़ रुपये में बिका दीवार पर टेप से चिपका केला, चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने खरीदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्टवर्क: 52 करोड़ रुपये में बिका दीवार पर टेप से चिपका केला, चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने खरीदा
Fri, 22 Nov 2024 05:29 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 05:29 AM IST
सार
नीलामीघर में दीवार पर टेप से चिपकाए गए एक केले को चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52.37 करोड़ रुपये) में खरीदी है। आर्टवर्क कहे जा रहे इस केले को इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया है।
विज्ञापन
आर्टवर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क स्थित सोथबी नीलामीघर में दीवार पर टेप से चिपकाए गए एक केले को चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52.37 करोड़ रुपये) में खरीदी है। आर्टवर्क कहे जा रहे इस केले को इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया है, जिसे कॉमेडियन नाम दिया गया है।
2019 में किया गया था प्रदर्शित
यह आर्टवर्क पहली बार 2019 में मियामी के आर्ट बेसल में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे 12 लाख डॉलर (उस समय लगभग 8.5 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। बीते बुधवार को ताजे केले के साथ इस आर्टवर्क को फिर से नीलामी के लिए पेश किया गया। इसकी खासियत यह है कि इसमें एक साधारण केला और डक्ट टेप का इस्तेमाल किया गया है। इस कलाकृति को बनाने वाले कैटेलन का कहना है कि यह आर्टवर्क समाज में हास्य और विडंबना को दर्शाता है। हालांकि, कई लोग इसे आर्ट के नाम पर मजाक मानते हैं और इसकी आलोचना भी करते हैं। एजेंसी
6.75 करोड़ से शुरू हुई थी बोली
कॉमेडियन नामक 2019 की कलाकृति की नीलामी बोली 8 लाख डॉलर (करीब 6.75 करोड़ रुपये) से शुरू हुई और जल्दी ही शुरुआती अनुमानों से आगे निकल गई। विजयी बोली लगाने वाले चीन के उद्यमी जस्टिन सन ने कहा, यह महज केला नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक घटना का प्रतिनिधित्व करती है, जो कला, मीम्स और क्रिप्टोकरेंसी समुदाय की दुनिया को आपस में जोड़ती है।