{"_id":"5d9a5bfa8ebc3e0173477c7d","slug":"around-20-people-were-killed-in-an-attack-on-gold-mining-site-in-northern-burkina-faso","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्किना फासो में सोने की खदान पर हमला, 20 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्किना फासो में सोने की खदान पर हमला, 20 की मौत
Mon, 07 Oct 2019 02:56 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
Attack at gold mine site in Burkina Faso
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी बुर्किना फासो में सोने की एक खदान पर हुए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह हमला सोम प्रांत में शुक्रवार को उस जगह के नजदीक हुआ जहां सितंबर के मध्य महीने में जिहादियों ने एक पुल को उड़ा दिया था।
विज्ञापन
यह पुल दो उत्तरी शहरों को जोड़ता था। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, ‘सशस्त्र लोगों ने दोलमाने में सोने की खदान स्थल पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर खनिक हैं।’
विज्ञापन
वहीं एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने इससे आगे कोई जानकारी नहीं दी। माना जाता है कि यहां हुए कई हमलों में अलकायदा से जुड़े संगठन शामिल रहे हैं। 2015 से अब तक इस तरह के हमलों में 585 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन