फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Army top brass refutes poll interference allegations blames vested interests creating instability

Pakistan: पाक सेना प्रमुख ने चुनाव नतीजों में हस्तक्षेप के आरपों का किया खंडन, कहा- निहित स्वार्थ जिम्मेदार

Wed, 06 Mar 2024 02:35 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 02:35 AM IST
सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव संपन्न हुए। लेकिन, चुनावों के साथ-साथ उसके बाद के नतीजों की समान प्रतिस्पर्धा के अभाव के आरोपों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई। 

विज्ञापन
Army top brass refutes poll interference allegations blames vested interests creating instability
असिम मुनीर

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आए आम चुनाव के परिणामों  में धांधली को लेकर कई राजनीतिक दलों ने गंभीर चिंता जताई थी, जिसके बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख का बयान आया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस चुनावी प्रक्रिया में सशस्त्र बलों के हस्तक्षेप के आरोपों का खंडन किया है। इसके बजाय, सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कुछ निहित स्वार्थी तत्वों पर अपनी असफलता के लिए दूसरों को बलि का बकरा बनाने और देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव संपन्न हुए। लेकिन, चुनावों के साथ-साथ उसके बाद के नतीजों की समान प्रतिस्पर्धा के अभाव के आरोपों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई। 
विज्ञापन


बता दें कि कई राजनीतिक दलों, विशेषकर इमरान खान द्वारा स्थापित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सुरक्षा बलों पर इंटरनेट शटडाउन और धांधली के माध्यम से चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


263वें कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (सीसीसी) के दौरान हुई थी चर्चा
दरअसल, पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी चीफ स्टाफ (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर की अध्यक्षता में 263वें कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (सीसीसी) का आयोजन हुआ। इस दौरान इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।


सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से कहा, बलों ने अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी के लिए एक बड़े जोखिम पर, दिए गए आदेश के अनुसार जीई-24 के संचालन के लिए सुरक्षा वातावरण प्रदान किया।" और इसका चुनावी प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है।'

 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed