{"_id":"624c3754bb495a44900a0346","slug":"army-chief-general-mm-naravane-discussed-defence-ties-with-singapore-defence-minister-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: सिंगापुर के रक्षा मंत्री से मिले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुलाकात: सिंगापुर के रक्षा मंत्री से मिले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
Tue, 05 Apr 2022 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:04 PM IST
सार
भारतीय सेना के प्रमुख और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान यहां के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ जनरल एमएम नरवणे
- फोटो : twitter/adgpi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी एंग हेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय भूराजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारतीय सेना ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की मजबूती की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
इस दौरान जनरल एमएम नरवणे ने सिंगापुर के सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल डेविड नियो से भी मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। यहां नरवणे ने सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय में गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा भी की और शानदार परेड के लिए सराहना की।
विज्ञापन