{"_id":"5d6ad1e28ebc3e01451c045f","slug":"armed-rebels-attack-on-army-convoy-in-kono-nigeria-eight-nigerian-soldiers-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिहादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिहादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत
Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बार्नो में जिहादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) के थे। सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा, आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अन्य पांच सैनिक अभी लापता हैं। आईएसडब्ल्यूएपी 2016 में बोको हराम से अलग हो गया था। यह समूह पिछले साल जुलाई से नाइजीरियाई सैनिकों को निशाना बना रहा है
विज्ञापन