फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armed men storm TV studio during a live broadcast in Ecuador

'प्लीज गोली मत मारो': इक्वाडोर में लाइव प्रसारण के दौरान टीवी स्टूडियो में घुसे हथियारबंद लोग, फिर हुआ ये...

Wed, 10 Jan 2024 08:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्विटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्विटो Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Jan 2024 08:27 AM IST
सार

टीसी के एक कर्मचारी ने बताया था कि नकाबपोश लोग ऑन एयर हैं। गौरतलब है, इक्वाडोर में रविवार को गिरोह के एक शक्तिशाली सदस्य के जेल से फरार होने के मद्देनजर कई हमले किए गए हैं। गिरोह ने युद्ध का एलान किया है। 

विज्ञापन
Armed men storm TV studio during a live broadcast in Ecuador
नकाबपोश लोग एक टेलीविजन चैनल के सेट पर घुस गए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इक्वाडोर में हालात काफी बिगड़ गए हैं। यहां नकाबपोश लोग एक टेलीविजन चैनल के सेट पर घुस गए। इन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान बंदूकें और विस्फोटक दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की। इसपर राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने तुरंत हमलावरों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही एलान कर बताया कि देश 'आंतरिक सशस्त्र संघर्ष' में प्रवेश कर गया है।

विज्ञापन


लोगों में मचा हड़कंप
बंदूकों से लैस और डायनामाइट की छड़ों की तरह दिखने वाले ये लोग बंदरगाह शहर गुआयाकिल में टीसी टेलीविजन के स्टूडियो में घुस गए और चिल्लाने लगे कि उनके पास बम हैं। पीछे से गोलियों से मिलती-जुलती आवाजें सुनाई दे रही थीं। एक महिला को गोलियों की आवाज के बीच यह कहते हुए सुना गया कि गोली मत मारो, प्लीज गोली मत मारो। 
विज्ञापन


घुसपैठियों ने लोगों को जमीन पर लेटने को मजबूर कर दिया और स्टूडियों की लाइट बंद होने के बाद दर्द से चिल्लाते हुए सुना जा सकता था। हालांकि लाइव प्रसारण जारी रहा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेशन का कोई कर्मी घायल हुआ है या नहीं। वहीं, टीसी के एक कर्मचारी ने एक व्हाट्सएप संदेश में बताया कि नकाबपोश लोग ऑन एयर हैं। वे हमें मारने के लिए आए हैं। प्लीज भगवान ऐसा न होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह है मामला
गौरतलब है, इक्वाडोर में रविवार को गिरोह के एक शक्तिशाली सदस्य के जेल से फरार होने के मद्देनजर कई हमले किए गए हैं। गिरोह ने युद्ध का एलान किया है। इसके कुछ घंटों बाद ही राष्ट्रपति ने देश को 'आंतरिक सशस्त्र संघर्ष' की स्थिति में घोषित कर दिया है। हालातों को बिगड़ते हुए राष्ट्रपति ने फैसला लिया था कि वह देश में आपातकाल की स्थिति घोषित करेंगे। सोमवार को नोबोआ ने 60 दिनों के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति का आदेश दिया था। इसके बाद सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू भी लगा दिया।

इन्हें किया आतंकवाद घोषित
कोकीन के शीर्ष निर्यातकों कोलंबिया और पेरू के बीच लंबे समय से एक शांतिपूर्ण पनाहगाह रहे इक्वाडोर में हाल के वर्षों में हिंसा काफी हिंसा देखने को मिली है क्योंकि मैक्सिकन और कोलंबियाई कार्टेल से संबंध रखने वाले दुश्मन गिरोह नियंत्रण के लिए लड़ाई कर रहे हैं। बंदूकधारियों के टीवी स्टेशन पर हमला करने के तुरंत बाद, नोबोआ ने देश में सक्रिय 20 ड्रग तस्करी गिरोहों को आतंकवादी समूहों के रूप में नामित किया। 

मैंने सैनिकों को ...
नोबोआ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने सशस्त्र बलों को इन समूहों को बेअसर करने के लिए सैन्य अभियान चलाने का आदेश दिया है।' इसके तुरंत बाद, इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि अधिकारियों ने सभी नकाबपोश घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के पास मौजूद बंदूकें और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं।' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed