Argentina: सुप्रीम कोर्ट ने मचाडो को अमेरिका प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया, राष्ट्रपति मिलेई की बढ़ी मुश्किलें
अर्जेंटीना के व्यवसायी फ्रेड मचाडो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मचाडो को अमेरिका को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। उन पर अमेरिका में ड्रग तस्करी, पैसे धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं। कोर्ट के फैसले ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की मुश्किलें बढ़ा दी है। आइए जानते है कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना के व्यवसायी फ्रेड मचाडो की मुश्किलें अब और बढ़ गई है। कारण है कि अर्जेंटीना की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को व्यवसायी फ्रेड मचाडो को अमेरिका को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। मचाडो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी, पैसे धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी काम करने के आरोप लगे हैं। हालांकि मचाडो हमेशा से ही इन आरोपों से इनकार करता है।
मचाडो साल 2021 से अर्जेंटीना में पुलिस की हिरासत में है। हाल ही में पता चला कि उसने 2020 में राष्ट्रपति मिलेई की पार्टी के एक नेता जोस लुइस एस्पर्ट को 2 लाख डॉलर भेजे थे। इस बात को लेकर एस्पर्ट ने माना कि यह पैसा उन्होंने एक कंपनी की सलाह के लिए लिया था, लेकिन इस मामले ने राजनीतिक माहौल गरम कर दिया। इसके बाद एस्पर्ट ने अपनी पार्टी की उम्मीदवारी वापस ले ली।
ये भी पढ़ें:- US-Pakistan: अमेरिका पाकिस्तान को देगा एडवांस मिसाइलें? जानें क्यों चर्चा में है ये बात और क्या है पूरी सच्चाई
राष्ट्रपति की बढ़ सकती है मुश्किलें, समझिए कैसे?
अर्जेंटीना के सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति मिलेई की सरकार इस समय अमेरिका से 20 अरब डॉलर की मदद लेने की कोशिश कर रही है ताकि अर्जेंटीना की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सके। दूसरी तरफ मिलेई की पार्टी अगले चुनावों में अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है, लेकिन यह मामला उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
ट्रंप से मिलने जा रहे मिलेई
गौरतलब है कि अपने देश को आर्थिक तंगी से बाहर निकालने के लिए आने वाले 14 अक्तूबर को मिलेई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने जा रहे है। संभावना इस बात की तेज है कि मिलेई इस दौरान ट्रंप के साथ आर्जेंटीना की आर्थिक स्थितियों पर बात करेंगे। ताकी ट्रंप उनकी मदद कर सकेंगे। अब ऐसे में कोर्ट के इस फैसले से मिलेई की राजनीति पर असर पड़ सकता है क्योंकि वे हाल में कई राजनीतिक झटकों का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- US Shutdown: शटडाउन में वेतन से वंचित रहेंगे अमेरिकी कर्मचारी? ट्रंप प्रशासन ने बदल दी पुरानी नीति; बढ़ी चिंता