फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Trump administration threatens no back pay for federal workers in shutdown News In Hindi

US Shutdown: शटडाउन में वेतन से वंचित रहेंगे अमेरिकी कर्मचारी? ट्रंप प्रशासन ने बदल दी पुरानी नीति; बढ़ी चिंता

Wed, 08 Oct 2025 12:15 AM IST
शुभम कुमार व्लर्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
व्लर्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 12:15 AM IST
सार

क्या अमेरिका में जारी शटडाउन के बाद सरकारी कर्मचारियों को उनका पिछला वेतन नहीं मिलेगा? ट्रंप प्रशासन के नए मेमो में कहा गया है कि वेतन देने का फैसला अब कांग्रेस पर निर्भर करेगा। तो क्या यह 2019 में खुद ट्रंप द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन है? आइए जानते है कि ये फैसला करीब 7.5 लाख कर्मचारियों के लिए चिंता की वजह क्यों बन गया?

विज्ञापन
US Trump administration threatens no back pay for federal workers in shutdown News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में लगभग एक सप्ताह से जारी शटडाउन से जहां एक तरफ लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब ये शटडाउन सरकारी कर्मचारियों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। कारण है कि ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकार बंद रहने (शटडाउन) की स्थिति में सरकारी कर्मचारियों को पिछला वेतन मिलना तय नहीं है। प्रशासन का इस मामले में कहना है कि वेतन को लेकर फैसला अब कांग्रेस पर निर्भर करेगा कि वह वेतन दे या नहीं।

विज्ञापन

बता दें कि ट्रंप प्रशासन का यह फैसला उस नीति से उलट है जो पहले से चली आ रही थी, जिसमें शटडाउन के बाद करीब 7.5 लाख कर्मचारियों को वेतन दिया जाता था। 2019 में ट्रंप ने ही एक कानून पर साइन किया था, जिसमें तय किया गया था कि शटडाउन के बाद सभी कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। लेकिन अब व्हाइट हाउस के बजट कार्यालय (ओएमबी) की एक नई चिट्ठी में कहा गया है कि यह वेतन केवल तभी मिलेगा जब कांग्रेस इसे मंजूरी देगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: 'मैंने जो कहा, वह बहुत असरदार था, वे रुक गए', ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेमोक्रेट्स पर दवाब बनाने की रणनीति?
शटडाउन की स्थिति में ट्रंप प्रशासन का ये कदम डेमोक्रेट्स पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है ताकि वे सरकार फिर से शुरू करने के लिए राजी हो जाएं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा कि इससे डेमोक्रेट्स पर सही कदम उठाने का दबाव बढ़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने यह पूरा मेमो नहीं पढ़ा है।

डेमोक्रेट्स ने बताया डराने की साजिश
वहीं, इस मामले में डेमोक्रेटिक सीनेटर पैटी मरे ने ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कर्मचारियों को डराने और धमकाने की कोशिश है। अमेरिकी कानून के तहत ये बात पहले से स्पष्ट है कि शटडाउन के बाद सभी कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। अब तक की परंपरा रही है कि शटडाउन के दौरान भले ही कर्मचारियों को तन्ख्वाह न मिले, लेकिन बाद में उन्हें पूरा पैसा लौटा दिया जाता है। लेकिन ट्रंप प्रशासन का यह नया रुख कानूनी लड़ाई को जन्म दे सकता है। इस मुद्दे पर फिलहाल कांग्रेस में कोई सहमति नहीं बनी है। डेमोक्रेट्स स्वास्थ्य सेवाओं के फंड की मांग कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिकन इसे टालने के पक्ष में हैं।

ये भी पढ़ें:- US: क्या नाबालिगों के लिए ‘कन्वर्जन थेरेपी’ पर रोक लगा सकते हैं अमेरिकी राज्य? सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed