{"_id":"6592b770af75761a3a016158","slug":"argentina-s-president-kissed-his-girlfriend-on-stage-video-goes-viral-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Argentina: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने गर्लफ्रेंड को किया मंच पर 'किस', वीडियो वायरल; सामने आई प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Argentina: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने गर्लफ्रेंड को किया मंच पर 'किस', वीडियो वायरल; सामने आई प्रतिक्रियाएं
Mon, 01 Jan 2024 06:32 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:32 PM IST
सार
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मंच पर राष्ट्रपति ने अपनी गर्लफ्रेंड को सार्वजनिक तौर पर किस किया, जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन
अर्जेटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यूजर्स की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को एक संगीत कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को खुलेआम किस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए पूरा मामला
राष्ट्रपति जेवियर ने गर्लफ्रेंड को किया 'किस'
शुक्रवार को अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली अपनी गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज के संगीत कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा की गई हरकत ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों पर ला खड़ा किया है। जेवियर माइली ने संगीत कार्यक्रम में पहुंचने के बाद भाषण दिया। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज उनके साथ मंच पर मौजूद थी। भाषण के खत्म होते ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को किस किया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई और राष्ट्रपति के समर्थन में चिल्लाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा हैं। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति माइली ने संगीत कार्यक्रम के टिकट का भुगतान अपनी जेब से किया था।
पहले भी कर चुकें सार्वजनिक रूप से 'किस'
संगीत कार्यक्रम में दिए संबोधन में राष्ट्रपति जेवियर माइली ने कहा कि अर्जेंटीना के लिए कठिन समय आने वाला हैं, लेकिन देश को मजबूती से आगे बढ़ना होगा। यह पहली बार नहीं था कि जब इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को किस किया हो। ऐसी ही कुछ पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान खत्म होने के बाद एक लाइव शो पर भी किया था। गौरतलब है कि इस दौरान संगीत कार्यक्रम थिएटर में राष्ट्रपति जेवियर माइली की बहन करीना और उनके सुरक्षा प्रमुख भी शामिल थे। गौरतलब हैं कि राष्ट्रपति की गर्लफ्रेंड एक लोकप्रिय हास्य कलाकार है।