फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentina New President Javier Miley took decision of not joining BRICS

BRICS: ब्रिक्स में अब शामिल नहीं होगा अर्जेंटीना, नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने लिया निर्णय

Sun, 31 Dec 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 05:53 AM IST
विज्ञापन
Argentina New President Javier Miley took decision of not joining BRICS
Brics Countries - फोटो : Agency (File Photo)

अर्जेंटीना के नवनिर्वाचित धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेवियर माइली ने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के ब्रिक्स ब्लॉक में शामिल होने की योजना से हाथ खींच लिया है। उन्होंने कहा, इस ब्लॉक में अर्जेंटीना की सदस्यता के लिए अभी समय उपयुक्त नहीं है। ब्रिक्स में औपचारिक रूप से शामिल होने से महज 3 दिन पूर्व माइली ने सभी देशों को यह जानकारी देकर चौंका दिया।

विज्ञापन

पश्चिम के साथ घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के अपने अभियान के वादे को पूरा करते हुए, माइली ने 22 दिसंबर को एक पत्र लिखा, लेकिन इसे अब जारी किया। माइली ने रूस,  ब्राजील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीकी नेताओं को लिखा, वह एक ऐसी विदेश नीति अपनाएंगे जो पश्चिमी देशों के साथ संरेखित हो व आगे बढ़े। अब ब्रिक्स में 11 के बजाय 10 देश होंगे। 

विज्ञापन

ब्रिक्स देशों के लिए बड़ा झटका
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने अपने चुनाव अभियान में ही ब्रिक्स को वामपंथियों का संगठन कहते हुए इसका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, हमारा जियोपॉलिटिकल गठबंधन अमेरिका व इस्राइल के साथ है। हम कम्युनिस्टों (ब्रिक्स) के साथ नहीं जुड़ेंगे। यह फैसला चीन, भारत व अन्य ब्रिक्स देशों को झटका है। अर्जेंटीना में अलबर्टो फर्नांडीज की सरकार ने ब्रिक्स में शामिल होने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed