फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   anti israel Zohran mamdani us most jewish city new york mayor setback for jews democratic party

US: जोहरान ममदानी का न्यूयॉर्क का मेयर बनना यहूदियों के लिए बड़ा झटका, डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी बदली रणनीति

Mon, 30 Jun 2025 08:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Jun 2025 08:46 AM IST
सार

खासकर 7 अक्तूबर 2023 के हमले के बाद इस्राइल ने जिस तरह से गाजा में हमले किए हैं, उससे कई युवा अमेरिकी यहूदी भी इस्राइल से नाराज हैं। ऐसे में ममदानी को ऐसे मतदाताओं का भी फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
anti israel Zohran mamdani us most jewish city new york mayor setback for jews democratic party
जोहरान ममदानी - फोटो : एक्स/जोहरान ममदानी

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए दावेदारी पेश करेंगी। हाल ही में ममदानी ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि जोहरान ममदानी अगर न्यूयॉर्क मेयर बन जाते हैं तो ये न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदियों और इस्राइल के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है। 
विज्ञापन


अमेरिका का सबसे ज्यादा यहूदी आबादी वाला शहर है न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क इस्राइल के बाहर दुनिया में सबसे ज्यादा यहूदी आबादी वाला शहर है। जोहरान ममदानी इस्राइल विरोधी हैं और वे खुलेआम इस्राइल के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। यही वजह है कि जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क मेयर बनने पर यहूदियों का अमेरिका के इस प्रमुख शहर पर दबदबा कम हो सकता है। पहले ही न्यूयॉर्क में यहूदियों के खिलाफ घृणा अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और जोहरान ममदानी के मेयर बनने के बाद इनमें बढ़ोतरी हो जाए तो उसमें हैरानी नहीं होगी। सबसे ज्यादा यहूदी आबादी वाले शहर में इस्राइल विरोधी ममदानी का मेयर बनने के इतने करीब आना भी हैरान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कई यहूदी भी ममदानी का समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


खासकर 7 अक्तूबर 2023 के हमले के बाद इस्राइल ने जिस तरह से गाजा में हमले किए हैं, उससे कई युवा अमेरिकी यहूदी भी इस्राइल से नाराज हैं। ऐसे में ममदानी को ऐसे मतदाताओं का भी फायदा मिल सकता है। फिर भी यहूदियों की बड़ी आबादी ममदानी को लेकर चिंतित है और उन्हें लगता है कि मेयर चुनाव में उन्हें एकजुट होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- America Politics: ट्रंप से टकराव के बाद पीछे हटे अमेरिकी सांसद टिलिस, कहा- 2026 में नहीं लड़ेंगे चुनाव


डेमोक्रेटिक पार्टी ने बदली रणनीति
न्यूयॉर्क अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाना भी पार्टी की रणनीति में बदलाव के संकेत हैं। दरअसल ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में राष्ट्रवाद का उभार आया है। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी उदार मतदाताओं, अल्पसंख्यकों और युवाओं को एकजुट करने की कोशिश कर सकती है। ममदानी ने सस्ते घरों और महंगाई नियंत्रित करने का वादा किया है। ये भी एक बड़ी वजह है, जो न्यूयॉर्क जैसे महंगे शहर में उन्हें भारी समर्थन मिला। 

न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक रणनीतिकार हैंक शिनकॉफ का कहना है कि न्यूयॉर्क से बड़े पैमाने पर यहूदियों का पलायन हो सकता है और लंबे समय से शहर पर चला आ रहा यहूदी दबदबा भी खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक प्रयोगशाला है, जो यहां होता है, उसका असर पूरे देश पर दिखता है। ऐसे में अगर न्यूयॉर्क में यहूदियों का दबदबा घटा तो पूरे अमेरिका में इसका असर होने की आशंका है। ये इस्राइल के लिए भी झटका हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed