फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti government protesters set fire in Paris

फ्रांस : कांगो सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पेरिस में की आगजनी, 30 गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Anti government protesters set fire in Paris
पेरिस में आगजनी - फोटो : ट्विटर

पेरिस में कांगो के एक गायक की मेजबानी से आक्रोशित कांगो शासन विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े स्कूटरों और डब्बों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गायक ने कांगो शासन का पक्ष लिया था। हंगामे के दौरान पास के गेयर दे लियों स्टेशन को आंशिक रूप से खाली कराया गया और पुलिस ने लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी क्योंकि शहर के ऊपर धुएं का गुबार भर गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने राजधानी में एकोर होटल्स एरिना में गायक फैली इपुपा के कंसर्ट स्थल के आस पास प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी लेकिन बावजूद नाराज कई लोग वहां जमा हो गए। घटनास्थल पर मौजूद एक विरोधी विली डेंडेबे ने कहा, ‘कांगो सरकार के संगीत से वे समूचे लोगों को अपनी ओर करना चाहते हैं, वे महिलाओं और बच्चों के अपराधी हैं। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ उनकी वजह से यहां (फ्रांस में) 30 साल से हूं। 30 साल और हम उन्हें यहां फ्रांस में रहने दें जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। हां, इसलिए हमलोग गुस्से में हैं।’
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया और प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए 54 पर जुर्माना लगाया गया तथा ट्रेन एवं यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। पेरिस की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बर्ताव को शर्मनाक बताते हुए इस घटना की निंदा की और कहा ‘हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed