फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antarctic temperature rises above 20C for first time on record

अंटार्कटिका में पहली बार 20 डिग्री पहुंचा तापमान, 50 साल में 3 डिग्री की बढ़ोतरी, टूटा रिकॉर्ड

Fri, 14 Feb 2020 08:30 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 14 Feb 2020 08:30 PM IST
सार

ऐसा पहली बार है जब दक्षिण ध्रुव में पारा 20 डिग्री पार कर गया है। यह तापमान 9 फरवरी को सेमूर निगरानी केंद्र पर मापा गया था। इससे पहले साइनी द्वीप पर जनवरी 1982 में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Antarctic temperature rises above 20C for first time on record
अंटार्कटिका

विस्तार

जलवायु परिवर्तन पर अंतहीन बहसों के बीच अंटार्कटिका में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। शोधकर्ताओं ने महाद्वीप के सेमूर द्वीप पर 20.75 डिग्री तापमान दर्ज किया। ऐसा पहली बार है जब दक्षिण ध्रुव में पारा 20 डिग्री पार कर गया है। यह तापमान 9 फरवरी को सेमूर निगरानी केंद्र पर मापा गया था। इससे पहले साइनी द्वीप पर जनवरी 1982 में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


ब्राजीलियाई शोधकर्ता कार्लोस शिफर ने कहा, हमने अंटार्कटिका में इतना ज्यादा तापमान कभी नहीं देखा। इसे धरती के गर्म होने को लेकर चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी अंटार्कटिका के पेनिनसुला द्वीप पर 18.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


ये द्वीप महाद्वीप के सबसे उत्तरी इलाके हैं। हालांकि शिफर ने कहा कि रिकॉर्ड तापमान किसी अध्ययन का हिस्सा नहीं है। इसलिए इसका उपयोग किसी भविष्यवाणी के लिए नहीं किया जाएगा। वह बोले, हम कई द्वीपों पर वॉर्मिंग ट्रेंड्स देख रहे हैं। साउथ शेटलैंड आइलैंड और जेम्स रॉस द्वीपों में 20 सालों में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल में 3 डिग्री की बढ़ोतरी

विश्व मौसम संगठन के मुताबिक, पिछले 50 सालों में अंटार्कटिका पर तापमान में लगभग 3 डिग्री की वृद्धि हुई है। जबकि इसके पश्चिमी तट के लगभग 87 फीसदी ग्लेशियर पीछे चले गए हैं। पिछले 12 सालों में ग्लेशियरों का जलवायु परिवर्तन के कारण ‘तेजी से पीछे हटते’ देखा गया है। पिछला महीना भी अंटार्कटिका का सबसे गर्म जनवरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed