फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anju who went from India to Pakistan and had dinner with Nasrulla and her friends video viral

Anju in Pakistan: पाकिस्तान में नसरुल्ला और उसके दोस्तों के संग बुर्के में अंजू ने खाया खाना, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 27 Jul 2023 03:48 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 03:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अंजू और नसरुल्लाह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह अपने दोस्त नसरुल्लाह और उसके कुछ अन्य दोस्तों के साथ खाना खाती हुई नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Anju who went from India to Pakistan and had dinner with Nasrulla and her friends video viral
अंजू का बुर्के में नसरुल्ला और उसके दोस्तों संग डिनर करते हुए वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से अपने दोस्त नसरुल्ला के पास पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर उसको लेकर कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह अपने दोस्त नसरुल्लाह और उसके कुछ अन्य दोस्तों के साथ खाना खाती हुई नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में अंजू बुर्के में है और नसरुल्लाह के साथ कई अन्य लोग भी एक ही टेबल पर खाना खाते दिख रहे हैं। हांलाकि, खबरों में दावा किया जा रहा है कि अंजू की नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है।

विज्ञापन


पहले भी एक वीडियो आ चुका है सामने
इससे पहले, अंजू और नसरुल्लाह का हाथ में हाथ डाले वीडियो शूट भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में दोनों पहाड़ों, सड़कों औ रहरे-भरे बगीचे में बैठे नजर आए और रिपोर्ट में दावा किया गया कि वीडियो खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में शूट किया गया। 
विज्ञापन


अंजू ने शादी के दावे को कर दिया था खारिज
पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अंजू नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया है और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। हालांकि 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान अंजू ने निकाह के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन की बात से किया था इनकार
मामले की तह तक पहुंचने और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए "अमर उजाला" संवाददाता ने अंजू राफेल से फोन पर बातचीत कर सच्चाई जानने का प्रयास किया। अंजू से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बातचीत हुई। अंजू ने कहा कि मैंने किसी ने कोई निकाह नहीं किया है। धर्म परिवर्तन करने और नाम फातिमा रखने की खबरें भी अफवाह हैं। अंजू ने कहा मैं वापस आने के तैयारी में लगी हुई हूं।

नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव में रहता है। तो भारत की 34 साल की अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था। शादी के बाद अंजू राजस्थान के अलवर में अपने पति अरविंद और बच्चों के साथ रहती थी। 


नसरुल्लाह ने किया यह दावा
कई रिपोर्ट्स में नसरुल्लाह यह भी दावा किया कि पाकिस्तान सरकार अंजू को सरकारी नौकरी और घर देने वाली है। उसने यह भी कहा कि अंजू भारत जाकर अपने बच्चों को लेकर वापस पाकिस्तान आएगी। अगर वह नहीं आई तो वह अंजू को लेने भारत पहुंच जाएगा। नसरुल्लाह ने आशंका जताई कि अंजू की भारत में हत्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed